ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

Bihar News: शराब माफिया का पीछा कर रही थी पुलिस, गाड़ी की चपेट में आने से शख्स की हुई मौत

Bihar News: बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब माफिया अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं. पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद दूसरे राज्यों से शराब की खेप बिहार भेजी जा रही है.

Bihar News
शराब माफिया की करतूत
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद दूसरे राज्यों से शराब की खेप लगातार बिहार में पहुंच रही है। चेकपोस्ट पर जांच होती भी है, लेकिन शराब माफियाओं का हौंसला अपने चरम पर है। आज शराब माफिया के कारण अक 55 वर्षीय शख्स की जान चली गई। 


दअरसल, पूर्णिया के बायसी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत एनएच 31 डांगराह ब्रिज के समीप श्रीपुर मल्हाटोली पंचायत के डांगराह घाट में शराब माफिया के कारण 55 वर्षीय रुस्तम अली की मौत हो गई। एक्साइज से बचकर शराब तस्कर भागने के क्रम में बाइक सवार रुस्तम को धक्का मार दिया, जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गई।


ग्रामीणों का कहना है कि एक्साइज की टीम शराब माफियाओं का पीछा कर रही थी। शराब तस्कर की गाड़ी अनियंत्रित हो गई और बाइक सवार 55 वर्षीय रुस्तम अली को धक्का मार दिया। हादसे के बाद एक्साइज की टीम भी शराब तस्कर का पीछा करते हुए मौके से फरार हो गई। लापरवाही ऐसी की मृतक को घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गए। इधर घटना की सूचना मिलते ही चेक पोस्ट से भी सभी अधिकारी फरार हो गए।


गुस्साए ग्रामीणों का कहना है कि बगल में चेक पोस्ट रहने के बावजूद भी दारू माफिया और शराब पास करने में कामयाब होते हैं। कहीं ना कहीं प्रशासन की मिली भगत से यह शराब माफियाओं की दारू सप्लाई होती है। स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि ज़हीरूद्दीन का कहना है कि दारू माफिया जब शराब को बॉर्डर पार कर लेते हैं, तब प्रशासन की गाड़ी उनका पीछा करती है।


घटना को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा गया। ग्रामीणों ने सड़क जामकर एसपी और डीएम के घटना स्थल पर आने की मांग की और घंटों नेशनल हाईवे को जाम कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि मृतक को इंसाफ मिलना चाहिए। बाद में किसी तरह प्रशासन और स्थानीय प्रतिनिधियों की कोशिश के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ।

रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता