ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

पूर्णिया में चिराग पासवान की नव संकल्प यात्रा, बोले- बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट ही मेरा विजन

केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में नव संकल्प यात्रा को संबोधित किया। उन्होंने बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट का विजन रखा और कहा कि एनडीए के साथ मिलकर आने वाले चुनाव में मजबूती से उतरेंगे

बिहार
पूर्णिया में नव संकल्प यात्रा
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PURNEA: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने आज पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में नव संकल्प यात्रा को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने अपने विजन बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट की बात कही। 


पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार बेहतर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में उनके समर्थक एनडीए के उम्मीदवार के साथ होंगे। इसके लिए हम घूम-घूम कर समर्थकों को तैयार कर रहे हैं। कोसी सीमांचल के तमाम कार्यकर्ता केंद्रीय मंत्री सह राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के स्वागत के लिए  पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में इकट्ठा हुए.


मंच पर बिहार के पहले दलित मुख्यमंत्री भोला पासवान शास्त्री को चिराग पासवान ने श्रद्धांजलि दी। इन्होंने कहा कि मेरे लिए ये सौभाग्य की बात कि आज पूर्व मुख्यमंत्री भोला पासवान शास्त्री की जयंती पर नव संकल्प महासभा आयोजित की जा रही है। इसमें 7 जिलों के लोग पहुंचे हुए हैं। चिराग पासवान ने कहा है कि विपक्षी पार्टियां MY समीकरण का दावा करती है। मैं भी MY समीकरण को लेकर चल रहा। मगर मेरे M का मतलब है महिला, Y का मतलब युवा है। 


गरीबी, पिछड़ेपन की खाई को कम करने जातीय समीकरण से ऊपर उठना होगा। तेजस्वी के नाम लिए बगैर जुबानी हमला करते हुए कहा कि कुछ नेता जानते हैं कि बिहार के लोग पढ़ लिख जाएंगे तो सवाल पूछेंगे। वे खुद पढ़े लिखे नहीं। इसलिए चाहते हैं कि बिहार के लोग शिक्षा हासिल न करें। वे चाहते हैं कि युवा बाहर चले जाएं ताकि बड़े बुजुर्गों का वोट लेकर वे लोग MY समीकरण साधने का काम करें। मेरे लिए मेरी आकांक्षाएं मायने नहीं रखती, आपकी तकलीफें मायने रखती हैं। सभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि मुझे मेरी चिंता नहीं। मुझे चिंता है आपकी और आपके भविष्य की।

टैग्स