ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

Bihar News: दामाद की हत्या के आरोप में बाप-बेटे ने वर्षों काटी जेल की सजा, 10 साल बाद दूसरी पत्नी के साथ घर लौटा शख्स

Bihar News: इस शख्स की हत्या के आरोप में उसके ससुर और साले ने 10 साल की सजा काटी, पहली पत्नी ने की खुदखुशी कर खुद को ख़त्म कर लिया, अब वह अपनी दूसरी पत्नी और बच्चों के साथ वापस गांव लौट आया है. आक्रोशित ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग.

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Meta
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार के पूर्णिया जिले से एक हैरतंगेज मामला सामने आ रहा है. जहाँ मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के महराजपुर पंचायत के रमना टोला में उस वक्त सनसनी मच गई, जब 10 साल पहले गायब हुआ एक शख्स वापस गांव लौट आया. हैरत की बात तो यह है कि इसकी मौत के आरोप में ससुर और साले को 10 साल जेल की सजा भी काटनी पड़ी. यह व्यक्ति अकेला घर नहीं लौटा बल्कि अपनी दूसरी पत्नी और बच्चों को भी अपने साथ लेकर आया था.


इस शख्स का नाम मो. इलियास बताया जाता है और इसकी हत्या के आरोप में गांव के ही बाप-बेटे को जेल की हवा तक खानी पड़ गई. अब उसके सही सलामत वापस लौटने से गांव में तनाव फ़ैल गया है, ग्रामीण बेहद आक्रोश में हैं और अब इस व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. ज्ञात हो कि 2014 में मो. इलियास के पिता सलीम अंसारी ने अपने ही समधी सिराज अंसारी और उनके परिवार पर बेटे की हत्या और मुकदमा का केस दर्ज कराया था.


सिराज अंसारी भी उसी गांव के रहने वाले हैं. इस मुक़दमे के बाद सिराज अंसारी और उनके पुत्र को जेल जाना पड़ा. मामले की छानबीन के बाद यह जानकारी सामने आई कि सिराज अंसारी की बेटी के साथ इलियास की शादी हुई थी मगर उसके परिजन इससे नाखुश थे, अतएव उन्होंने अपने बेटे को नेपाल भेज दिया जहाँ उसकी दूसरी शादी करवाई गई. 


इधर इलियास की पहली पत्नी ने मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली, एक झूठ के कारण कई जिंदगियां बर्बाद हो गई. इन्ही कारणों की वजह से अब ग्रामीणों में आक्रोश है और वे मांग कर रहे कि इस इंसान को सख्त से सख्त सजा दी जाए. इस बारे में बात करते हुए थाना अध्यक्ष उत्तम कुमार ने बताया है कि अभी तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. आवेदन प्राप्त होने पर उचित कार्रवाई की जाएगी.