ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

बिहार : मैगी फैक्ट्री में मज़दूरों को लगा करंट, एक की मौत दो घायल, मजदूरों ने कंपनी की लापरवाही को ठहराया जिम्मेदार

PURNIA : पुर्णिया के मरंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहार औद्योगिक क्षेत्र बियाडा स्थित सीजी फूड्स नूडल्स फैक्ट्री में देर रात करंट लगने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि 2 मजद

बिहार : मैगी फैक्ट्री में मज़दूरों को लगा करंट, एक की मौत दो घायल, मजदूरों ने कंपनी की लापरवाही को ठहराया जिम्मेदार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PURNIA : पुर्णिया के मरंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहार औद्योगिक क्षेत्र बियाडा स्थित सीजी फूड्स नूडल्स फैक्ट्री में देर रात करंट लगने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि 2 मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं. घायल मजदूरों का पूर्णिया मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है. घायल मजदूर ने कहा कि रात की शिफ्ट में वे लोग फैक्ट्री में काम कर रहे थे. तभी पानी ओवरफ्लो हो गया. वे लोग जब उधर गए तो एक बिजली का तार गिरा हुआ था. जिसकी चपेट में वे तीनों मजदूर आ गए. जिसमें एक मजदूर अवधेश शर्मा की मौके पर ही करंट लगने से मौत हो गई. जबकि रमेश एवं रविशंकर गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे.


इधर कंपनी के अधिकारी भी सदर अस्पताल पहुंचे। मृतक के परिजनों ने मुआवज़े के एवज में 10 लाख रुपए की मांग की. कम्पनी के अधिकारी रकम देने को तैयार नहीं हुए. इस बीच मीडिया कर्मियों को देखकर अधिकारी वहां से फरार हो गए और मोबाइल भी स्विच ऑफ कर दिया. मजदूरों ने कहा कि कंपनी में लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है. सरकार से भी मुआवज़े की मांग की गयी है. फिलहाल पुलिस पुर्णिया मेडिकल कॉलेज पहुंच कर पूछताछ कर रही है. मज़दूर नेता ज़िला पार्षद राजीव सिंह ने अस्पताल पहुंच कर पुर्णिया के प्रशासन से कंपनी के मानकों पर जांच की मांग की है.

टैग्स