ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

कैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकार

बिहार सरकार ने हर घर तिरंगा अभियान 2026 के सफल आयोजन के लिए 6.12 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। अभियान के तहत तिरंगा रैली, वंदे मातरम् कंसर्ट, प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सरकारी भवनों का त्रिवर्णीय प्रकाशांकन और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए

बिहार न्यूज
सम्राट कैबिनेट का फैसला
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA:मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक बुधवार को संपन्न हुई। कैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर मुहर लगी है। इस बैठक में दोनों डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और विजेन्द्र यादव सहित मंत्री परिषद के सभी सदस्य मौजूद रहे। कैबिनेट की बैठक में हर घर तिरंगा अभियान के लिए बिहार सरकार ने 6 करोड़ 12 लाख रुपये खर्च करने की मंजूरी दी है। 


बिहार सरकार ने “हर घर तिरंगा अभियान 2026” के सफल आयोजन के लिए ₹6,12,00,000 (छह करोड़ बारह लाख रुपये) के  खर्च की स्वीकृति प्रदान की है। इस संबंध में कला एवं संस्कृति विभाग के सचिव प्रणव कुमार ने आदेश जारी किया है।


हर घर तिरंगा अभियान के तहत राज्यभर में देशभक्ति और राष्ट्रभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।


इन कार्यक्रमों में वंदे मातरम् थीम पर आधारित देशभक्ति तिरंगा कंसर्ट, तिरंगा एवं वंदे मातरम् पर प्रदर्शनी, तिरंगा रैली और यात्रा, “सेल्फी विद तिरंगा” अभियान, तिरंगा थीम पर आधारित प्रकाश सज्जा, वंदे मातरम् थीम पर आधारित तिरंगा रंगोली, सांस्कृतिक कार्यक्रम, देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति, वंदे मातरम् का सामूहिक गायन, सरकारी भवनों का त्रिवर्णीय प्रकाशांकन तथा जनजागरूकता कार्यक्रम शामिल हैं।


कला एवं संस्कृति विभाग के अनुसार, अभियान का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनभागीदारी बढ़ाना, राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना और देशभक्ति के संदेश को व्यापक स्तर पर जन-जन तक पहुंचाना है।

टैग्स