ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

पूर्णिया का पहला छात्र यूक्रेन से भारत लौटा, 46 अन्य छात्रों को भी इंडिया लाया जाएगा

PURNEA: यूक्रेन में वॉर की स्थिति के बीच भारतीय छात्रों की वतन वापसी शुरू हो गई है। छात्रों को लाने के लिए भारत सरकार द्वारा यूक्रेन के पड़ोसी देशों के रास्ते भारतीय छात्रों को

पूर्णिया का पहला छात्र यूक्रेन से भारत लौटा, 46 अन्य छात्रों को भी इंडिया लाया जाएगा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PURNEA: यूक्रेन में वॉर की स्थिति के बीच भारतीय छात्रों की वतन वापसी शुरू हो गई है। छात्रों को लाने के लिए भारत सरकार द्वारा यूक्रेन के पड़ोसी देशों के रास्ते भारतीय छात्रों को लाया जा रहा है। इस बीच पूर्णिया ज़िला के अभी तक 47 छात्रों की सूची पूर्णिया ज़िला प्रशासन को सौंपी गई है। जिसमें कल तक 17 छात्रों की सूची थी। जिसमें एक छात्र आज विमान से भारत पहुंच चुका है। जबकि 16 छात्र अभी भी संपर्क में हैं। 


कुछ छात्र यूक्रेन को छोड़ चुके हैं तो कुछ यूक्रेन में ही फंसे हुए हैं। पूर्णिया के जिलाधिकारी राहुल कुमार ने बताया कि आज 30 छात्रों की सूची ज़िला प्रशासन के पास पहुंची है। जिसका सत्यापन कर उनसे संपर्क साधा जाएगा और घर तक लाने की तैयारी की जाएगी । 


पूर्णिया ज़िला पदाधिकारी राहुल कुमार ने आज छात्रों के अभिभावकों के साथ बैठक की और सरकार के गाइडलाइन की जानकारी दी। डीएम राहुल कुमार ने मौजूद अभिभावकों से कहा कि उनके संपर्क में रहना है और जैसे-जैसे एम्बेसी का निर्देश होगा वैसे ही चलना है ।


 उनके लोकेशन के आधार पर वहां से उन्हें सुरक्षित निकालने की ज़िम्मेदारी है। अगर इस दौरान वो लोकेशन बदलते है तो इसकी सूचना भी प्रशासन को देनी है। साथ ही जिला पदाधिकारी ने बताया कि हर संभव उन्हें वहां से वापस लाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए बनाए गये गाइडलाइन का पालन करें। यूक्रेन से जैसे ही छात्र बिहार आएंगे उन्हें घर तक लाने की ज़िम्मेदारी प्रशासन की होगी। छात्रों को घर तक पहुंचाया जाएगा। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता