ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

Bihar Police : बिहार पुलिस का मेगा प्लान, अब बालू, शराब और जमीन माफियाओं की संपत्ति होगी जब्त; जानिए क्या है वजह

Bihar Police : इस सूची की पुलिस मुख्यालय के स्तर पर समुचित समीक्षा की जाएगी, इसके बाद इस पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जिस अपराधी के खिलाफ पीएमएलए (धन शोधन निवारण अधिनियम) के तहत कार्रवाई करनी है

Bihar Police
Bihar Police
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar Police : बिहार में अब यदि आप अवैध शराब का कारोबार करते हैं या फिर जमीन माफिया की लिस्ट में आपका नाम शामिल है तो फिर आपकी मुश्किलें बढ़ने वाली है। इसकी वजह यह है कि अब ऐसे लोगों के लिए बिहार पुलिस ने मेगा प्लान तैयार कर लिया है। इसके बाद अब इस तरह के लोगों की संपत्ति पर भी पुलिस की नजर बनी हुई है। 


बिहार में बड़े और कुख्यात अपराधियों के अलावा शराब, बालू और जमीन  माफियाओं या सरगनाओं की पहचान कर इन पर कार्रवाई करने के साथ ही इनकी संपत्ति भी जब्त की जाएगी। इसके लिए केंद्रीय जांच एजेंसी और पुलिस महकमा की संयुक्त रूप से एक समन्वय कमेटी बनी है। कमेटी में पुलिस महकमा के आला अधिकारियों के अलावा सभी प्रमुख केंद्रीय जांच एजेंसियों के अधिकारी शामिल हैं। 


यह कमेटी संयुक्त रूप से किसी अपराधी के मामले में समन्वय स्थापित करके कार्रवाई करेंगे। इसको लेकर सभी थानों को ऐसे 10 बड़े वांछित अपराधियों या माफियाओं की सूची देने के लिए कहा गया है। इस लिस्ट पर पुलिस मुख्यालय के स्तर पर समुचित समीक्षा की जाएगी, इसके बाद इस पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 


जिस अपराधी के खिलाफ पीएमएलए (धन शोधन निवारण अधिनियम) के तहत कार्रवाई करनी है, तो यह मामला ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) के पास जाएगा। परंतु इससे संबंधित सभी जानकारी पुलिस महकमा के स्तर से मुहैया कराई जाएगी। ताकि प्रक्रिया तेज गति से हो और इसमें किसी तरह की समस्या नहीं आए। यह समन्वय समिति ऐसे सभी अपराधियों की पूरी कुंडल तैयार करके आगे की कार्रवाई करेगी।


आपको बता दें कि, पिछले महीने पटना में केंद्रीय जांच एजेंसी और पुलिस महकमा के आला अधिकारियों के साथ समन्वय को लेकर बैठक हुई थी। इसमें इससे संबंधित रणनीति तैयार की गई थी। जल्द ही यह कमेटी पूरी तरह से कार्य करने लगेगी और ऐसे अपराधियों को चिह्नित कर समुचित कार्रवाई शुरू हो जाएगी। इसमें मुख्य रूप से बालू, शराब, भूमि माफिया के अलावा बड़े साइबर अपराधी गिरोह शामिल हैं। साथ ही इनकी मदद करने वाले ओहदेदार लोग भी इसकी जद में आएंगे।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें