ब्रेकिंग
दिवाली-छठ में घर लौटना होगा आसान… इस रूट से चलेगी दिल्ली-पटना वंदे भारत ट्रेन, यहां पढ़िए टाइमिंग और ठहराव✦VIRAL VIDEO: महिला थाना परिसर में ही महिला की पिटाई... हाथ और चप्पल से मारने का वीडियो वायरल✦ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, हादसे के बाद इलाके में हड़कंप✦Bihar Crime News: RLM के प्रदेश महासचिव पर ठेकेदार की हत्या की सुपारी देने का आरोप, रंगदारी केस में असगर मियां गिरफ्तार✦रक्सौल में नशे की बड़ी खेप का खुलासा, 28 हजार से ज्यादा इंजेक्शन बरामद; महिला समेत 2 गिरफ्तार✦दिवाली-छठ में घर लौटना होगा आसान… इस रूट से चलेगी दिल्ली-पटना वंदे भारत ट्रेन, यहां पढ़िए टाइमिंग और ठहराव✦VIRAL VIDEO: महिला थाना परिसर में ही महिला की पिटाई... हाथ और चप्पल से मारने का वीडियो वायरल✦ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, हादसे के बाद इलाके में हड़कंप✦Bihar Crime News: RLM के प्रदेश महासचिव पर ठेकेदार की हत्या की सुपारी देने का आरोप, रंगदारी केस में असगर मियां गिरफ्तार✦रक्सौल में नशे की बड़ी खेप का खुलासा, 28 हजार से ज्यादा इंजेक्शन बरामद; महिला समेत 2 गिरफ्तार

छपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामला

छपरा के बसाढी पंचायत भवन में कार्यपालक सहायक प्रियंका कुमारी का शव पंखे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। सुसाइड नोट मिलने के बावजूद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है।

बिहार न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

CHAPRA: छपरा के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बसाढी पंचायत भवन में कार्यरत कार्यपालक सहायक प्रियंका कुमारी  का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं और पुलिस से पूरे मामले की जांच की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस घटना के तमाम बिन्दुओं की जांच में जुटी है। 


बता दें कि मृतका गड़खा थाना क्षेत्र के गड़खा-चिरांद रोड निवासी मदन राय की पुत्री तथा महम्मदपुर रसूलपुर निवासी राजीव कुमार की पत्नी थी। मिली जानकारी के अनुसार, प्रियंका  अपनी स्कूटी से पंचायत भवन स्थित कार्यालय पहुंची थी, लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। मोबाइल लोकेशन पंचायत भवन के आसपास मिलने पर परिजन वहां पहुंचे, जहां कमरे का मुख्य दरवाजा बाहर से बंद मिला।


रविवार पंचायत भवन के पिछले हिस्से का दरवाजा खुला पाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे के अंदर जांच की। इस दौरान प्रियंका का शव पंखे से प्लास्टिक की रस्सी के सहारे लटका हुआ मिला। कमरे में रखा बड़ा टेबल उल्टा पड़ा था, जिससे घटना और भी संदिग्ध प्रतीत हो रही है।


घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका के भाई ने पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। इधर, पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है, जिसमें मानसिक तनाव के कारण आत्महत्या करने की बात लिखी गई है। सुसाइड नोट की सत्यता की जांच की जा रही है। 


एफएसएल टीम द्वारा मौके से साक्ष्य एकत्र कर जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। बताया जाता है कि मृतका के दो बच्चे हैं तथा पति के साथ दहेज प्रताड़ना को लेकर मामला भी चल रहा था। ऐसे में पारिवारिक विवाद को लेकर आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि परिजन इसे हत्या बता रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

छपरा से पवन कुमार सिंह की रिपोर्ट