ब्रेकिंग
भारत-नेपाल बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई: भारी मात्रा में गांजा जब्त, दिल्ली के 3 तस्कर गिरफ्तार; नकदी और मोबाइल भी बरामदमंजू हत्याकांड में बड़ा खुलासा, छह वर्षीय बेटे आर्यन का शव बरामद; मुख्य आरोपी गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में बेटियों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 7 महीने में अपहरण के 343 केस; हर 15 घंटे में एक FIRबिहार से यूपी का सफर होगा आसान! जल्द शुरू होगा नया फोरलेन हाईवे, इन गांवों की जमीन होगी अधिग्रहितबिहार के इन NH पर सफर हुआ महंगा, टोल प्लाजा पर सभी वाहनों की दरों में बड़ी बढ़ोतरीभारत-नेपाल बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई: भारी मात्रा में गांजा जब्त, दिल्ली के 3 तस्कर गिरफ्तार; नकदी और मोबाइल भी बरामदमंजू हत्याकांड में बड़ा खुलासा, छह वर्षीय बेटे आर्यन का शव बरामद; मुख्य आरोपी गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में बेटियों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 7 महीने में अपहरण के 343 केस; हर 15 घंटे में एक FIRबिहार से यूपी का सफर होगा आसान! जल्द शुरू होगा नया फोरलेन हाईवे, इन गांवों की जमीन होगी अधिग्रहितबिहार के इन NH पर सफर हुआ महंगा, टोल प्लाजा पर सभी वाहनों की दरों में बड़ी बढ़ोतरी

प्रशासनिक अधिकारियों की पोस्टिंग में महिलाओं को 35 फीसदी आरक्षण, आरके सिन्हा ने सीएम नीतीश के फैसले का किया स्वागत

PATNA : बिहार में नीतीश सरकार ने बीडीओ, सीओ, अनुमंडलाधिकारी (SDM) और थानेदारों की पोस्टिंग में भी महिलाओं को 35 फीसदी आरक्षण देने का फैसला लिया है. सामान्य प्रशासन विभाग ने नी

प्रशासनिक अधिकारियों की पोस्टिंग में महिलाओं को 35 फीसदी आरक्षण, आरके सिन्हा ने सीएम नीतीश के फैसले का किया स्वागत
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में नीतीश सरकार ने बीडीओ, सीओ, अनुमंडलाधिकारी (SDM) और थानेदारों की पोस्टिंग में भी महिलाओं को 35 फीसदी आरक्षण देने का फैसला लिया है. सामान्य प्रशासन विभाग ने नीतीश कुमार के आदेश के आलोक में पत्र भी जारी कर दिया गया है. सरकार के इस फैसले का बीजेपी के संस्थापक सदस्य और पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा ने भी स्वागत किया है. 


आरके सिन्हा ने कहा कि बिहार सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में बहुत अच्छे कदम उठायें हैं. पहली बार महिला उद्यमियों के लिए विशेष व्यवस्था की गयी है. दूसरी खास बात यह है कि सभी क्षेत्रीय कार्यालयों में अनुमंडलाधिकारियों, अंचल अधिकारियों, थानाध्यक्षों आदि सभी पदों पर 35 प्रतिशत तक महिलाओं के पोस्टिंग की व्यवस्था के लिए भी निर्देश जारी किये गये हैं. यह बहुत ही अच्छा निर्णय है. 


उन्होंने कहा कि सरकार को देखना यह होगा कि जो महिला उद्यमी इस कोरोना में बेंगलुरु, पुणे और चेन्नई से अपनी लाखों की नौकरी छोड़ कर बिहार वापस आयी हैं, कुछ करना चाहती हैं. अगर, वे लाल फीताशाही में फंसेंगी तो फिर लौट कर बिहार छोड़कर वापस चली जाएंगी. उन्होंने उद्योग मंत्री शहनवाज हुसैन से अनुरोध किया है कि वे इस ओर विशेष ध्यान दें और महिला उद्यमियों का प्रोत्साहन सुनिश्चित करें. 


उन्होंने कहा कि सरकार को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि कम से कम 35 प्रतिशत महिलाएं सभी क्षेत्रीय पदाधिकारियों के पद पर उपलब्ध हैं या नहीं. यदि उनकी वर्तमान में उपलब्धता ही नहीं है तो उसे भी सुनिश्चित करना होगा. 

टैग्स