ब्रेकिंग
बेगूसराय SK महिला कॉलेज में 21 लाख की कथित गड़बड़ी पर बवाल, ABVP ने 4 घंटे तक किया प्राचार्य का घेराव✦प्रेमी के साथ मिलकर बेटी ने किया रिश्तों का कत्ल, पिता की हत्या कर बक्से में छिपाया✦हल्द्वानी में सड़क निरीक्षण के दौरान लड़खड़ाकर गिरे CM पुष्कर सिंह धामी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल✦बिदुपुर में धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे तेजस्वी यादव ने JDU पर कसा तंज, नीतीश कुमार को लेकर कही ये बात✦IPS भानु प्रताप सिंह पर पत्नी पूजा सिंह ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, राज्य महिला आयोग ने भेजा समन✦बेगूसराय SK महिला कॉलेज में 21 लाख की कथित गड़बड़ी पर बवाल, ABVP ने 4 घंटे तक किया प्राचार्य का घेराव✦प्रेमी के साथ मिलकर बेटी ने किया रिश्तों का कत्ल, पिता की हत्या कर बक्से में छिपाया✦हल्द्वानी में सड़क निरीक्षण के दौरान लड़खड़ाकर गिरे CM पुष्कर सिंह धामी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल✦बिदुपुर में धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे तेजस्वी यादव ने JDU पर कसा तंज, नीतीश कुमार को लेकर कही ये बात✦IPS भानु प्रताप सिंह पर पत्नी पूजा सिंह ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, राज्य महिला आयोग ने भेजा समन

प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधायक के तौर पर ली शपथ, अशोकधाम भगदड़ हादसे पर जताया दुख, घटनास्थल के लिए हुए रवाना

प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधायक के तौर पर शपथ ली। उन्होंने बिहार के विकास को जिम्मेदारी बताया और अशोकधाम भगदड़ में 7 श्रद्धालुओं की मौत पर दुख जताया।

बिहार न्यूज
बांकीपुर के विधायक बने प्रशांत किशोर
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बांकीपुर से नवनिर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर सोमवार को बिहार विधानसभा पहुंचे, जहां उन्होंने बांकीपुर विधायक के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ ली। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार सहित कई नेता मौजूद रहे। शपथ लेने के बाद प्रशांत किशोर ने मीडिया से बातचीत की।


विधायक बनने के बाद पहली बार मीडिया से रू-ब-रू हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि जिस सदन में भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर, श्रीकृष्ण बाबू, अनुग्रह नारायण सिंह, नीतीश कुमार, लालू प्रसाद यादव, केदार पांडेय, रामविलास पासवान और सुशील कुमार मोदी जैसे नेताओं ने सदस्य के तौर पर काम किया है, उस सदन का सदस्य बनना उनके लिए गौरव और सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही यह उनके लिए एक बड़ी जिम्मेदारी भी है।


प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार और बिहार के समाज में बेहतरी के लिए अब उन्हें काम करना है। उन्होंने विधायक चुनने के लिए बांकीपुर की जनता का आभार जताया।


वहीं, बिहार के लखीसराय स्थित अशोकधाम में सावन की तीसरी सोमवारी के दिन हुई भगदड़ में 7 श्रद्धालुओं की मौत पर प्रशांत किशोर ने दुख जताया। उन्होंने कहा कि कुछ ही देर में वह घटनास्थल के लिए रवाना होंगे। प्रशांत किशोर ने कहा कि पहले वह पूरी घटना की जानकारी लेंगे और उसके बाद ही इस मामले पर विस्तार से कुछ कह पाएंगे।

 प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधायक के तौर पर ली शपथ, अशोकधाम भगदड़ हादसे पर जताया दुख, घटनास्थल के लिए हुए रवाना प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधायक के तौर पर ली शपथ, अशोकधाम भगदड़ हादसे पर जताया दुख, घटनास्थल के लिए हुए रवाना प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधायक के तौर पर ली शपथ, अशोकधाम भगदड़ हादसे पर जताया दुख, घटनास्थल के लिए हुए रवाना प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधायक के तौर पर ली शपथ, अशोकधाम भगदड़ हादसे पर जताया दुख, घटनास्थल के लिए हुए रवाना प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधायक के तौर पर ली शपथ, अशोकधाम भगदड़ हादसे पर जताया दुख, घटनास्थल के लिए हुए रवाना प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधायक के तौर पर ली शपथ, अशोकधाम भगदड़ हादसे पर जताया दुख, घटनास्थल के लिए हुए रवाना प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधायक के तौर पर ली शपथ, अशोकधाम भगदड़ हादसे पर जताया दुख, घटनास्थल के लिए हुए रवाना

पटना से प्रेम राज की रिपोर्ट