ब्रेकिंग
सरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांडसरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांड

प्राण प्रतिष्ठा के बाद पूरे देश में दीपोत्सव की धूम, दीपों से जगमग हुआ पटना का गंगा और अयोध्या का सरयू घाट

PATNA: अयोध्या के भव्य श्री राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पूरे देश में दीपोत्सव की धूम मची हुई है। देशभर में लोग अपने अपने घरों में दीपावली का त्योहार मना रहे हैं।

प्राण प्रतिष्ठा के बाद पूरे देश में दीपोत्सव की धूम, दीपों से जगमग हुआ पटना का गंगा और अयोध्या का सरयू घाट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: अयोध्या के भव्य श्री राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पूरे देश में दीपोत्सव की धूम मची हुई है। देशभर में लोग अपने अपने घरों में दीपावली का त्योहार मना रहे हैं। इसके साथ ही साथ मंदिरों और गंगा घाटों पर लोग दीप जलाकर इस उत्सव में शामिल हो रहे हैं। एक तरफ जहां लाखों दीपों से अयोध्या का सरयू घाट जगमग हो गया है तो वहीं दूसरी तरफ पटना में भी दीपावली मनाई जा रही है।


इस मौके पर अयोध्या के सरयू घाट, हनुमानगढ़ी में दीपक जलाए गए हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालु सरयू के तट पर जमा हुए हैं और दीप जलाकर इस दीपोत्सव में शामिल हो रहे हैं। इसके साथ ही साथ पूरी अयोध्या में हर घर को दीपों से रोशन किया गया है। उधर, दिल्ली में कनॉट प्लेस के सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर एक साथ 1,25,000 राम दीये रोशन किए गए हैं।


वहीं पटना के डाकबंगला चौराहा पर भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ समेत बड़ी संख्या में बीजेपी नेता और स्थानीय लोग शामिल हुए हैं। पटना की सड़कें दीपो से जगमग हो गई हैं। हजारों की संख्या में लोग डाकबंगला चौराहा पर मौजूद हैं और इस ऐतिहासिक पल के गवाह बने हैं। उधर, पटना के गंगा घाटों पर भी लोग दीपोत्सव मना रहे हैं। पटना के साथ पूरा बिहार राममय हो गया है।