ब्रेकिंग
बिहार में टला बड़ा रेल हादसा: रेलवे क्रॉसिंग पर फंसी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई जनसेवा एक्सप्रेस, इंजन क्षतिग्रस्तबिहार विधानसभा का मानसून सत्र: चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, हर गेट पर होगी सघन जांच; पुलिस ने बनाया विशेष ट्रैफिक प्लानBihar News: भ्रष्ट अधीक्षण अभियंता के ठिकानों पर विजिलेंस का छापा, पटना में करोड़ों का घर...तीन फ्लैट के कागजात, अकूत संपत्ति का पता चला....बिहार में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार दो लोगों को कुचला, मौके पर ही दोनों की मौतBihar Teacher News: बच्चों से बेंच ढुलवाने वाली दो महिला शिक्षक सस्पेंड; वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग का एक्शनबिहार में टला बड़ा रेल हादसा: रेलवे क्रॉसिंग पर फंसी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई जनसेवा एक्सप्रेस, इंजन क्षतिग्रस्तबिहार विधानसभा का मानसून सत्र: चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, हर गेट पर होगी सघन जांच; पुलिस ने बनाया विशेष ट्रैफिक प्लानBihar News: भ्रष्ट अधीक्षण अभियंता के ठिकानों पर विजिलेंस का छापा, पटना में करोड़ों का घर...तीन फ्लैट के कागजात, अकूत संपत्ति का पता चला....बिहार में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार दो लोगों को कुचला, मौके पर ही दोनों की मौतBihar Teacher News: बच्चों से बेंच ढुलवाने वाली दो महिला शिक्षक सस्पेंड; वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग का एक्शन

गया : पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी के सामने कारोबारी से लूट, 8 लाख की ज्वेलरी ले गए अपराधी

GAYA : गया शहर में लूट की एक ऐसी वारदात हुई है जो पूरी फिल्म ही नजर आती है. गया के सबसे भीड़भाड़ वाले इलाके जीबी रोड में अपराधियों ने एक आभूषण कारोबारी से ₹800000 की ज्वेलरी लूट ली

गया : पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी के सामने कारोबारी से लूट, 8 लाख की ज्वेलरी ले गए अपराधी
First Bihar
2 मिनट

GAYA : गया शहर में लूट की एक ऐसी वारदात हुई है जो पूरी फिल्म ही नजर आती है. गया के सबसे भीड़भाड़ वाले इलाके जीबी रोड में अपराधियों ने एक आभूषण कारोबारी से ₹800000 की ज्वेलरी लूट ली घटना मंगलवार की है, लेकिन इसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर देखने को मिल सकता है कि पुलिस की पेट्रोलिंग जिप्सी के सामने ही अपराधी लूट की इस वारदात को अंजाम देकर निकल गए हैं.


गया कोतवाली थाना इलाके के जीबी रोड में एक आभूषण कारोबारी अपनी दुकान खोलने के लिए जा रहा था, तभी अपराधियों ने उसे निशाना बनाया. अपराधी आभूषण कारोबारी से ज्वेलरी का बैग लेकर फरार हो गए. जिस वक्त यह घटना हुई उसी वक्त पुलिस की पेट्रोलिंग जिप्सी मौके पर पहुंची थी. 


पुलिस की जिप्सी के सामने ही कारोबारी नीचे जमीन पर गिरा रहा. पीड़ित कारोबारी गोपाल प्रसाद के मुताबिक के बैग में ₹500000 की गोल्ड ज्वेलरी और ₹300000 के चांदी के आभूषण थे. अपराधी लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद पुलिस के सामने से ही फरार हो गए. यह सब कुछ किसी फिल्मी सीन की तरह नजर आता है.


उधर, इस घटना के बाद कोतवाली थाना प्रभारी मितेश कुमार का कहना है कि वह सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान करने में जुटे हुए हैं. इसके पहले भी कोतवाली थाना इलाके से ही दो कारोबारियों के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया जा चुका है. पुलिस इस मामले में भी अब तक कोई एक्शन नहीं ले पाई है और अब पुलिस के सामने ही जिस तरह लूट की वारदात को अंजाम दिया गया उसके बाद तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.

टैग्स