ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद का चुनावी रण: 5.32 लाख मतदाता करेंगे उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला, पटना स्नातक सीट पर दिलचस्प मुकाबला✦बिहार में PhD की डिग्री के लिए जरूरी हुआ शोध... गंगा पोर्टल पर अपलोड करना होगा थीसिस, विश्वविद्यालयों को निर्देश जारी✦हम नहीं सुधरेंगे! : लड़की का खतरनाक स्टंट VIRAL, बाइक का हैंडल छोड़ हाथों से चलाई 'गोली', पुलिस ने काटा 16 हजार का चालान✦बिहार के 1.60 लाख बाढ़ पीड़ित परिवारों को 7-7 हजार की मदद, CM सम्राट चौधरी ने खाते में भेजे 112 करोड़✦Bihar News : बार-बार दंड ! बिहार के इस नगर आयुक्त पर 25 हजार का जुर्माना...अब विभागीय कार्यवाही भी चलेगी✦बिहार विधान परिषद का चुनावी रण: 5.32 लाख मतदाता करेंगे उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला, पटना स्नातक सीट पर दिलचस्प मुकाबला✦बिहार में PhD की डिग्री के लिए जरूरी हुआ शोध... गंगा पोर्टल पर अपलोड करना होगा थीसिस, विश्वविद्यालयों को निर्देश जारी✦हम नहीं सुधरेंगे! : लड़की का खतरनाक स्टंट VIRAL, बाइक का हैंडल छोड़ हाथों से चलाई 'गोली', पुलिस ने काटा 16 हजार का चालान✦बिहार के 1.60 लाख बाढ़ पीड़ित परिवारों को 7-7 हजार की मदद, CM सम्राट चौधरी ने खाते में भेजे 112 करोड़✦Bihar News : बार-बार दंड ! बिहार के इस नगर आयुक्त पर 25 हजार का जुर्माना...अब विभागीय कार्यवाही भी चलेगी

BIHAR NEWS: होली में हुड़दंगियों से निपटने के लिए पुलिस ने कसी कमर, इलाके में चलाया सघन फ्लैग मार्च

SDM और DSP ने असमाजिक तत्वों को चेतावनी देते हुए कहा कि किसी तरह की गड़बड़ी की तो सीधे जेल भेजे जाएंगे। शांतिपूर्ण ढंग से व आपसी सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व को मनाए और किसी तरह की अफवाहों पर ध्यान ना दें।

BIHAR
फ्लैग मार्च
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BIHAR NEWS: होली में हुड़दंग मचाने वाले हो जाए सावधान, जिला प्रशासन ने ऐसे लोगों से निपटने की पूरी तैयारी कर ली है। इसे लेकर इलाके में लगातार सघन फ्लैग मार्च चलाया जा रहा है। होली और रमजान को लेकर कांटी में SDM वेस्ट व DSP आज सड़क पर उतरे और सघन फ्लैग मार्च चलाया।


एसडीएम व डीएसपी ने असमाजिक तत्वों को चेतावनी देते हुए कहा कि किसी तरह की गड़बड़ी की तो सीधे जेल भेजे जाएंगे। एसडीएम व डीएसपी ने क्षेत्रवासियों से शांतिपूर्ण ढंग से व आपसी सौहार्दपूर्ण माहौल में होली पर्व एवं रमजान पर्व मनाने की अपील की। कहा किसी तरह की अफवाहें पर ध्यान ना दें। प्रशासन पूरी तरह सुरक्षा व विधि व्यवस्था बनाये रखने को लेकर सजग और तत्पर है। 


 होली पर्व व रमजान पर्व को लेकर कांटी क्षेत्र के कई पंचायत के इलाके व गांव-कस्बे  एवं नगर परिषद कांटी के क्षेत्र में एसडीएम बेस्ट श्रेया श्री, डीएसपी पश्चिमी वन सुचित्रा कुमारी ने कांटी थाना , प्रखंड व अंचल स्तरीय अधिकारी व पुलिस के जवानों के साथ सघन फ्लैग मार्च किया। इस दौरान पुलिस निरीक्षक सह कांटी थाना के थानेदार रामनाथ प्रसाद , मोतीपुर सर्किल इंस्पेक्टर वीरेश कुमार, बीडीओ आनंद कुमार विभूति, सीओ सुश्री ऋषिका समेत कई मौजूद थे।

टैग्स