ब्रेकिंग
पूर्व सांसद नगीना राय हत्याकांड में 35 साल बाद बड़ा फैसला, पूर्व विधायक के बेटे समेत दो दोषी करार✦RCD के भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता के बैंक लॉकर में मिला एक किलो से अधिक सोना, विजिलेंस ने एक CO के लॉकर को भी खंगाला✦बेटी की शादी के बाद मीडिया के सामने आए अनंत सिंह, सरेंडर से लेकर अगला प्लान तक बताया; नीतीश कुमार को लेकर कही अहम बात✦मिड डे मील योजना में बड़ा बदलाव: इस दिन से बंद होंगी आउटसोर्सिंग एजेंसियों की सेवाएं, हजारों कर्मियों पर सीधा असर✦EOU का बड़ा प्रहार, भगत यादव अपनी ब्लॉक प्रमुख पत्नी के साथ गिरफ्तार, 76 लाख कैश ,जमीन के 106 डीड बरामद...✦पूर्व सांसद नगीना राय हत्याकांड में 35 साल बाद बड़ा फैसला, पूर्व विधायक के बेटे समेत दो दोषी करार✦RCD के भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता के बैंक लॉकर में मिला एक किलो से अधिक सोना, विजिलेंस ने एक CO के लॉकर को भी खंगाला✦बेटी की शादी के बाद मीडिया के सामने आए अनंत सिंह, सरेंडर से लेकर अगला प्लान तक बताया; नीतीश कुमार को लेकर कही अहम बात✦मिड डे मील योजना में बड़ा बदलाव: इस दिन से बंद होंगी आउटसोर्सिंग एजेंसियों की सेवाएं, हजारों कर्मियों पर सीधा असर✦EOU का बड़ा प्रहार, भगत यादव अपनी ब्लॉक प्रमुख पत्नी के साथ गिरफ्तार, 76 लाख कैश ,जमीन के 106 डीड बरामद...

ड्यूटी में लापरवाही पर एक्शन, सब-इंस्पेक्टर समेत 4 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज; DSP ने 7 दिन में मांगा जवाब

Bihar Police Action: पटना में ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप में ट्रैफिक पुलिस ने सब-इंस्पेक्टर समेत चार पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की है। वायरल वीडियो की जांच के बाद सभी का वेतन रोक दिया गया है और सात दिनों के भीतर जवाब मांगा गया.

ड्यूटी में लापरवाही पर एक्शन, सब-इंस्पेक्टर समेत 4 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज; DSP ने 7 दिन में मांगा जवाब
Ramakant kumar
4 मिनट

Bihar Police Action: पटना में यातायात ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने के मामले में ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई की है. मल्टी मॉडल हब के पास ड्यूटी पर तैनात एक अवर निरीक्षक समेत चार पुलिसकर्मियों का वेतन तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है. वायरल वीडियो की जांच में पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी के दौरान आपस में बातचीत करते नजर आए, जबकि बसों से बीच सड़क पर यात्रियों को चढ़ाने और उतारने के मामले में भी नियमानुसार कार्रवाई नहीं की जा रही थी. इस मामले में सभी संबंधित पुलिसकर्मियों से सात दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है.


मामला राजधानी पटना के मल्टी मॉडल हब के पास का है. यहां यातायात व्यवस्था संभालने के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी. इसी दौरान ड्यूटी में लापरवाही से जुड़ा एक वीडियो सामने आया, जिसकी जांच ट्रैफिक पुलिस उपाधीक्षक चतुर्थ ने की. जांच के दौरान मल्टी मॉडल हब के पिलर संख्या 03 और 04 के पास तैनात पुलिस अधिकारी और कर्मी अपनी जिम्मेदारी निभाने के बजाय आपस में बातचीत करते दिखाई दिए.


जांच में यह भी सामने आया कि मल्टी मॉडल हब से निकलने वाली बसों में यात्रियों को चढ़ाने और उतारने के लिए निर्धारित व्यवस्था का पालन नहीं किया जा रहा था. नियमानुसार यात्रियों को मल्टी मॉडल हब के अंदर ही बसों में चढ़ाने और उतारने की व्यवस्था होनी चाहिए. इसके बावजूद बसों से यात्रियों को बीच सड़क पर ही चढ़ाया और उतारा जा रहा था.


इससे यातायात व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका थी. मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारी थी कि वे नियमों का पालन कराएं और निर्धारित स्थान के बजाय सड़क पर यात्रियों को चढ़ाने-उतारने वाली बसों के खिलाफ कार्रवाई करें. लेकिन वायरल वीडियो की जांच में पुलिसकर्मी इस मामले में आवश्यक कार्रवाई करते नजर नहीं आए.


मामले की जांच के बाद ट्रैफिक पुलिस ने अवर निरीक्षक रमन कुमार, महिला सिपाही ममता कुमारी, रानी कुमारी और सुनील कुमार का वेतन तत्काल प्रभाव से रोक दिया है. विभाग ने इसे ड्यूटी के दौरान लापरवाही और यातायात नियंत्रण में शिथिलता का मामला माना है.


सात दिनों में देना होगा जवाब

कार्रवाई के साथ ही चारों पुलिसकर्मियों को सात दिनों के भीतर संबंधित कार्यालय में अपना स्पष्टीकरण जमा करने का निर्देश दिया गया है. उनसे ड्यूटी के दौरान सामने आई लापरवाही को लेकर जवाब मांगा गया है. पुलिसकर्मियों के स्पष्टीकरण और विभागीय प्रक्रिया के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी.


मल्टी मॉडल हब के पास बसों का संचालन और यात्रियों के चढ़ने-उतरने की व्यवस्था यातायात प्रबंधन का अहम हिस्सा है. निर्धारित स्थान के बजाय बीच सड़क पर यात्रियों को उतारने और चढ़ाने से वाहनों की आवाजाही बाधित हो सकती है. ऐसे में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारी है कि वे यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराएं. इसी मामले में वायरल वीडियो की जांच के बाद विभाग ने संबंधित कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की है.