ब्रेकिंग
बेगूसराय SK महिला कॉलेज में 21 लाख की कथित गड़बड़ी पर बवाल, ABVP ने 4 घंटे तक किया प्राचार्य का घेराव✦प्रेमी के साथ मिलकर बेटी ने किया रिश्तों का कत्ल, पिता की हत्या कर बक्से में छिपाया✦हल्द्वानी में सड़क निरीक्षण के दौरान लड़खड़ाकर गिरे CM पुष्कर सिंह धामी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल✦बिदुपुर में धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे तेजस्वी यादव ने JDU पर कसा तंज, नीतीश कुमार को लेकर कही ये बात✦IPS भानु प्रताप सिंह पर पत्नी पूजा सिंह ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, राज्य महिला आयोग ने भेजा समन✦बेगूसराय SK महिला कॉलेज में 21 लाख की कथित गड़बड़ी पर बवाल, ABVP ने 4 घंटे तक किया प्राचार्य का घेराव✦प्रेमी के साथ मिलकर बेटी ने किया रिश्तों का कत्ल, पिता की हत्या कर बक्से में छिपाया✦हल्द्वानी में सड़क निरीक्षण के दौरान लड़खड़ाकर गिरे CM पुष्कर सिंह धामी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल✦बिदुपुर में धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे तेजस्वी यादव ने JDU पर कसा तंज, नीतीश कुमार को लेकर कही ये बात✦IPS भानु प्रताप सिंह पर पत्नी पूजा सिंह ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, राज्य महिला आयोग ने भेजा समन

अशोक धाम हादसे पर PM मोदी का भावुक संदेश, बोले- मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी संवेदना, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना

Lakhisarai Ashok Dham News: लखीसराय के अशोक धाम मंदिर में सावन की तीसरी सोमवारी पर हुए दर्दनाक हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना..

अशोक धाम हादसे पर PM मोदी का भावुक संदेश, बोले- मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी संवेदना, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना
Ramakant kumar
2 मिनट

Lakhisarai Ashok Dham News: लखीसराय के अशोक धाम स्थित इंद्रदमनेश्वर महादेव मंदिर में सावन की तीसरी सोमवारी के दिन हुए हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है. हादसे में श्रद्धालुओं की मौत की खबर पर पीएम मोदी ने शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की.


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि बिहार के लखीसराय में भगदड़ के कारण हुई लोगों की मौत से वह बेहद दुखी हैं. उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की. पीएम मोदी ने यह भी कहा कि स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की मदद कर रहा है.


राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार ने भी जताया शोक

अशोक धाम मंदिर में हुए हादसे पर राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार ने भी दुख जताया है. उन्होंने श्रद्धालुओं की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की. उन्होंने हादसे में घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की.


सावन की तीसरी सोमवारी के दिन अशोक धाम मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे थे. इसी दौरान हुए हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया.