ब्रेकिंग
Bihar News : अब हर गांव में मिलेगा जीविका दीदियों का बाजार! बिहार में 203 हाट बनाने की तैयारी, सुधा मॉडल पर सरकार का बड़ा फैसलाBihar weather: बिहार में बारिश का रेडार एक्टिव! 10 जिलों पर खतरे की घंटी, 2 में ऑरेंज अलर्ट, जानें आपके जिले का हालनहीं रहे 'गजनी' फिल्म के विलेन प्रदीप रावत, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, फिल्म इंडस्ट्रीज में शोक की लहरबेगूसराय में नशीला स्प्रे छिड़क 48 लाख की चोरी, प्रोफेसर और अधिकारी के घर से नकदी-जेवरात उड़ाएपटना नगर निगम कर्मचारी संघ की महापौर के साथ बैठक, सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल और तीन सूत्री मांगों पर चर्चाBihar News : अब हर गांव में मिलेगा जीविका दीदियों का बाजार! बिहार में 203 हाट बनाने की तैयारी, सुधा मॉडल पर सरकार का बड़ा फैसलाBihar weather: बिहार में बारिश का रेडार एक्टिव! 10 जिलों पर खतरे की घंटी, 2 में ऑरेंज अलर्ट, जानें आपके जिले का हालनहीं रहे 'गजनी' फिल्म के विलेन प्रदीप रावत, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, फिल्म इंडस्ट्रीज में शोक की लहरबेगूसराय में नशीला स्प्रे छिड़क 48 लाख की चोरी, प्रोफेसर और अधिकारी के घर से नकदी-जेवरात उड़ाएपटना नगर निगम कर्मचारी संघ की महापौर के साथ बैठक, सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल और तीन सूत्री मांगों पर चर्चा

पिकनिक मनाने गए 3 दोस्तों ने गर्म पानी में कुंड में लगाई छलांग, एक की डूबकर मौत

JAMUI : पिकनिक मनाने गए तीन दोस्तों में से एक दोस्त की कुंड में डूबकर मौत हो गई.घटना जमुई और मुंगेर जिला के सीमा पर स्थित भीम बांध की है. किशोर की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम

पिकनिक मनाने गए 3 दोस्तों ने गर्म पानी में कुंड में लगाई छलांग, एक की डूबकर मौत
Anamika
2 मिनट

JAMUI : पिकनिक मनाने गए तीन दोस्तों में से एक दोस्त की कुंड में डूबकर मौत हो गई.घटना जमुई और मुंगेर जिला के सीमा पर स्थित भीम बांध की है. किशोर की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया है. 

मृतक की पहचान बेगूसराय के गाछी टोला का रहने वाला 14  साल का कृष्ण सोनी के रुप में की गई है. बताया जाता है कि कृष्ण सोनी जमुई के भछीयार स्थित अपने फूफा के घर आया हुआ था. रविवार को वह दो दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने भीम बांध पहुंचा.  

वहां मौजूद लोगों के अनुसार कृष्ण दो दोस्तों के साथ भीम बांध स्थित तालाब में स्नान करने उतरा, तभी पैर फिसलने से गहरे पानी में समा गया. वहां मौजूद लोगों ने उसे बचाने की काफी कोशिश की पर उसे नहीं बचाया जा सका. गर्म पानी और गहराई ज्यादा होने की वजह से बचाने वाले लोग ज्यादा देर तक पानी में नहीं रह पाए और बच्चे को नहीं ढूंढ पाए.

वहीं बच्चे की डूबने की खबर मिलते ही भीम बांध स्थित सीआरपीएफ कैंप , कोबरा कैंप के बटालियन मौके पर पहुंचे और  जेसीबी द्वारा तालाब को काटकर पानी निकाला, लेकिन कृष्ण को नहीं बचा सके. 

आपको बता दें कि भीम बांध जमुई- मुंगेर और आसपास के जिलों में काफी प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट है. दिसंबर माह और जनवरी माह में वहां पर पर्यटकों का मेला लगा रहता है. 

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता