ब्रेकिंग
री-नीट परीक्षा ब्लैकलिस्टेड कंपनी को मिला था बायोमेट्रिक्स का ठेका: बिहार में बड़े सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश, अब तक 30 गिरफ्तारबिहार में बेखौफ हुए बदमाश: गिट्टी कारोबारी की गोली मारकर की हत्या, वारदात से इलाके में सनसनीबिहार के सरकारी स्कूलों में नामांकन के आधार पर तय होंगे शिक्षकों के पद, नई गाइडलाइन जारीबिहार में पुलिस व्यवस्था में बड़ा बदलाव: अब इंस्पेक्टर संभालेंगे 425 थानों की कमान, DGP ने जारी किया आदेशबिहार का मौसम: आज भी उमस भरी गर्मी करेगी परेशान, इस दिन से रफ्तार पकड़ सकता है मानसूनरी-नीट परीक्षा ब्लैकलिस्टेड कंपनी को मिला था बायोमेट्रिक्स का ठेका: बिहार में बड़े सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश, अब तक 30 गिरफ्तारबिहार में बेखौफ हुए बदमाश: गिट्टी कारोबारी की गोली मारकर की हत्या, वारदात से इलाके में सनसनीबिहार के सरकारी स्कूलों में नामांकन के आधार पर तय होंगे शिक्षकों के पद, नई गाइडलाइन जारीबिहार में पुलिस व्यवस्था में बड़ा बदलाव: अब इंस्पेक्टर संभालेंगे 425 थानों की कमान, DGP ने जारी किया आदेशबिहार का मौसम: आज भी उमस भरी गर्मी करेगी परेशान, इस दिन से रफ्तार पकड़ सकता है मानसून

पिकअप वैन ने दो छात्राओं को रौंदा, एक की स्पॉट डेथ, दूसरे की स्थिति नाजुक

BEGUSARAI : बेगूसराय में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला जहां पिकअप वैन ने साइकिल सवार दसवीं की दो छात्राओं को रौंद दिया. जि

पिकअप वैन ने दो छात्राओं को रौंदा, एक की स्पॉट डेथ, दूसरे की स्थिति नाजुक
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला जहां पिकअप वैन ने साइकिल सवार दसवीं की दो छात्राओं को रौंद दिया. जिससे एक छात्रा की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरी छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई. घायल अवस्था में छात्रा को एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया जहां स्थिति नाजुक बनी हुई है. 


मृत छात्रा की पहचान झमटिया भगवानपुर दियारा वार्ड नंबर 13 निवासी सूरज राय के पुत्री काजल कुमारी के रूप में की गई है. जबकि घायल छात्रा की पहचान रामसुधीर यादव के पुत्री सीता कुमारी के रूप के रूप में हुई है. घटना बछवारा थाना क्षेत्र के झामटिया ढाला के एनएच 28 के पास की है. 


बताया जाता है कि काजल कुमारी और सीता कुमारी साइकिल पर सवार होकर ट्यूशन पढ़ने जा रही थी उसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप वैन ने उन्हें रौंद दिया जिससे काजल कुमारी की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि सीता कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई. स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायल छात्रा को इलाज के लिए एक निजी नर्सिग होम में भर्ती कराया गया जहां स्थिति नाजुक बनी हुई है. 


वहीं इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. फिलहाल बछवारा थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. वहीं पिकअप वैन चालक पिकअप लेकर मौके से फरार हो गया. 

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता