ब्रेकिंग
नीतीश सेतु के उद्घाटन के बाद लखनऊ जाएंगे PM मोदी, कौशल दीक्षांत समारोह में 52 मेधावियों को करेंगे सम्मानित✦रथ पर सवार होकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे पीएम मोदी, गमछा लहराकर बिहार की जनता का किया अभिवादन✦प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीतीश सेतु का किया उद्घाटन, सीएम सम्राट चौधरी समेत अन्य नेता रहे मौजूद✦परीक्षा में हुई थी फेल, लेकिन मार्कशीट में बन गई फर्स्ट डिवीजन... फर्जी सर्टिफिकेट से नौकरी कर रही शिक्षिका गिरफ्तार✦पटना एयरपोर्ट से वैशाली के लिए रवाना हुए पीएम मोदी, थोड़ी देर में ‘नीतीश सेतु’ का करेंगे लोकार्पण✦नीतीश सेतु के उद्घाटन के बाद लखनऊ जाएंगे PM मोदी, कौशल दीक्षांत समारोह में 52 मेधावियों को करेंगे सम्मानित✦रथ पर सवार होकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे पीएम मोदी, गमछा लहराकर बिहार की जनता का किया अभिवादन✦प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीतीश सेतु का किया उद्घाटन, सीएम सम्राट चौधरी समेत अन्य नेता रहे मौजूद✦परीक्षा में हुई थी फेल, लेकिन मार्कशीट में बन गई फर्स्ट डिवीजन... फर्जी सर्टिफिकेट से नौकरी कर रही शिक्षिका गिरफ्तार✦पटना एयरपोर्ट से वैशाली के लिए रवाना हुए पीएम मोदी, थोड़ी देर में ‘नीतीश सेतु’ का करेंगे लोकार्पण

पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी दिलवाने के लिए सबसे बड़ा फर्जीवाड़ा, पटना से जुड़े तार

PATNA : मुंबई की साइबर क्राइम टीम ने एक ऐसे गिरोह का खुलासा किया है जो पेट्रोल पंप और रसोई गैस की एजेंसी दिलाने के लिए अब तक 10 हजार लोगों को चूना लगा चुका है. एक अनुमान के मुताबिक इस गिरोह ने अब त

पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी दिलवाने के लिए सबसे बड़ा फर्जीवाड़ा, पटना से जुड़े तार
Anamika
3 मिनट

PATNA : मुंबई की साइबर क्राइम टीम ने एक ऐसे गिरोह का खुलासा किया है जो पेट्रोल पंप और रसोई गैस की एजेंसी दिलाने के लिए अब तक 10 हजार लोगों को चूना लगा चुका है. एक अनुमान के मुताबिक इस गिरोह ने अब तक लोगों को 10 करोड़ की चपत लगाई है. हैरत की बात यह है कि इस गिरोह का तार पटना से जुड़ा है. पटना में रहकर साइबर अपराधियों ने पेट्रोल पंप, एलपीजी एजेंसी देने की फर्जी वेबसाइट बनाई और मुंबई समेत देश के करीब 10 हजार लोगों को 10 करोड़ की चपत लगाई. इस मामले में मुंबई की साइबर पुलिस ने एक  प्राथमिकी दर्ज होने के बाद जब जांच शुरू की तो पूरा मामला सामने आ गया.

जिस शख्स ने मुंबई साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी, उससे साढे तीन लाख की ठगी की गई थी. मुंबई की साइबर सेल और क्राइम ब्रांच की टीम ने इन वेबसाइट की जांच शुरू की और उसके बाद आईपी ऐड्रेस के आधार पर 3 दिन पहले पटना में छापेमारी कर एक महिला समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया. पटना के अलग-अलग इलाके से इन सभी की गिरफ्तारी की गई है. अपराधियों में एक आईटी इंजीनियर जबकि तीन ग्रेजुएट और दो इंटर पास लोग शामिल है. इनलोगों के पास से पुलिस ने एक लाख नगद, लैपटॉप और 6 मोबाइल फोन बरामद किया है. गिरफ्तारी के बाद मुंबई पुलिस इन सभी को अपने साथ ले गई है.

पटना के एसएसपी उपेंद्र कुमार शर्मा के मुताबिक उन्हें इस मामले में मुंबई पुलिस की छापेमारी और गिरफ्तारी की कोई जानकारी नहीं है, लेकिन मुंबई पुलिस ऑपरेशन कर यहां से चलती बनी है. जुलाई 2018 से यह पूरा गिरोह फर्जीवाड़े में लगा हुआ था. पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी दिलाने के नाम पर कई लोगों से यह ऑनलाइन आवेदन कराते थे और फर्जी वेबसाइट के जरिए उनसे पेमेंट लिया जाता था. मुंबई पुलिस यह मान कर चल रही है कि इस पूरे गिरोह का नेटवर्क देश भर में फैला हुआ है.