ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर से इजाफा, जानिए आपके शहर के लेटेस्ट रेट

PATNA : देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला लगातार जारी है। भारतीय पेट्रोलियम विपणन कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर इजाफा कर दिया गया है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर से इजाफा, जानिए आपके शहर के लेटेस्ट रेट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला लगातार जारी है। भारतीय पेट्रोलियम विपणन कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर इजाफा कर दिया गया है। देश भर में महंगे पेट्रोल से लोग परेशान हैं, लगभग सभी राज्यों में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर से ऊपर बिक रहा है। इस बीच बीते 10 दिनों से तेल की कीमतों पर महंगाई की मार जारी है। जिसका सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ रहा है। 


बिहार में भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़ा दिए हैं। राजधानी पटना में पेट्रोल की कीमत 111.68 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 96.68 रुपये प्रति लीटर है। वहीं भागलपुर में पेट्रोल के दाम 113.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 98.00 रुपये प्रति लीटर हो गई है। दरभंगा की बात करें तो यहां पेट्रोल की कीमत 112.35 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 97.29 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। जबकि मधुबनी में पेट्रोल की कीमत 113.07 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.96 रुपये प्रति लीटर पर बेचा जा रहा है।


गौरतलब है कि बीते 22 मार्च से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने शुरू हुए थे। 22 मार्च से अब तक हर रोज कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है। बीते 10 दिनों में पेट्रोल-डीजल 6.40 रुपए महंगा हो चुका है। इंटरनेशनल बाजार में क्रूड ऑयल के दामों में गिरावट के बावजूद राष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में पहले से ही महंगाई की मार झेल रही जनता को महंगाई की दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। जानकारों के मुताबिक फिलहाल पेट्रोलियम पदार्थो की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला फिलहाल थमने वाला नहीं है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें