ब्रेकिंग
पटना में रिटायर्ड इंजीनियर 3 दिन रहे डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने ठगे 33.83 लाख✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦पटना में रिटायर्ड इंजीनियर 3 दिन रहे डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने ठगे 33.83 लाख✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान

पवन सिंह ने सीएम नीतीश से की अपील, कहा..जातिवाद फैलाने वालों के खिलाफ कानून लाए सरकार

DESK : भोजपुरी पावरस्टार पवन सिंह हाल के कुछ दिनों से लगातार चर्चा में हैं। पहले पत्नी के साथ तलाक को लेकर और फिर भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव से विवाद को लेकर वे सुर्खियों में है

पवन सिंह ने सीएम नीतीश से की अपील, कहा..जातिवाद फैलाने वालों के खिलाफ कानून लाए सरकार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK : भोजपुरी पावरस्टार पवन सिंह हाल के कुछ दिनों से लगातार चर्चा में हैं। पहले पत्नी के साथ तलाक को लेकर और फिर भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव से विवाद को लेकर वे सुर्खियों में हैं। पवन सिंह से विवाद के बाद खेसारी लाल यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से गुहार लगाई थी। अब पवन सिंह ने भी सीएम नीतीश से जातिवाद फैलाने वाले गानों को लेकर अपील की है। पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर मुख्यमंत्री से बिहार में नया कानून लाने की अपील की है।


पवन सिंह लिखते हैं कि, 'बिहार की सभ्यता संस्कृति में भोजपुरी का बहुत ही बड़ा महत्व है। अब गीत-संगीत के माध्यम से जिस तरह जातिवाद का जहर बोया जा रहा है, उसपे अंकुश लगना चाहिए, नहीं तो बिहार की प्रतिष्ठा न धार्मिक स्तर पर, न सामाजिक स्तर पर और न ही राजनैतिक स्तर पर बचाया जा सकता है। भोजपुरी भाषायी कुछ कलाकारों की वजह से बिहार में जातिगत उन्माद न फैले इसके लिए आप चुकीं हमारे बिहार की आत्मा कि तरह हैं इसलिए आपसे आदर सहित अनुरोध है कि कैबिनेट के माध्यम से शिघ्र कोई ऐसा कानून बिहार में लाने की कृपा करें।जिससे भोजपुरी भाषा की गरिमा और बिहार के अस्तित्व को बचाया जा सके।'


दरअसल, दरअसल पवन सिंह के एक फैन ने पिछले दिनों खेसारी लाल यादव को लेकर एक वीडियो शेयर किया और एक्टर की पत्नी और बेटी को लेकर गलत कमेंट किया था। जिसके बाद खेसारी लाल यादव ने पवन सिंह की तरफ इशारा करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से गुहार लगाई थी। इसके बाद अब पवन सिंह ने भी जातिवाद के खिलाफ नया कानून लाने की अपील मुख्यमंत्री से की है।


पवन सिंह ने सीएम नीतीश से की अपील, कहा..जातिवाद फैलाने वालों के खिलाफ कानून लाए सरकार

टैग्स