ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

Prashant Kishor : EOU की रेड में बड़ा खुलासा, बेउर जेल अधीक्षक के करीबी भू माफिया का प्रशांत किशोर से कनेक्शन! तस्वीर वायरल

पटना के बेऊर जेल अधीक्षक बिधु कुमार के कई ठिकानों पर शनिवार को आर्थिक अपराध ईकाई ने छापेमारी की। इसके तहत पटना में 6 और मोतिहारी में 2 ठिकानों पर एक साथ रेड डाली गई।

peashant kishor
prashant kishor
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Prashant kishor : आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की अलग-अलग टीमों ने बेउर जेल के जेल अधीक्षक बिधु कुमार के विभिन्न ठिकानों पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में शनिवार को छापेमारी की। EOU ने बेऊर जेल के अधीक्षक विधु कुमार के कुल आठ ठिकानों पर दबिश दी। इसके साथ ही EOU ने बिधु कुमार के करीबी मोतिहारी निवासी नीरज कुमार के ठिकाने पर भी रेड किया था। 


इसके बाद अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक नीरज कुमार विधु कुमार की दूसरी पत्नी का बिजनेस पार्टनर है। सबसे ख़ास बात यह कि EOU की रेड के दौरान एक फोटो सामने आया है जिसमें नीरज कुमार और जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर एक साथ दिख रहे हैं। इसके बाद अब यह तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। 


बताया जाता है कि नीरज कुमार प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज के संस्थापक में से एक है। इनदोनों के बीच काफी मित्रता है। जबकि बिधु कुमार और नीरज कुमार की जान पहचान मोतिहारी में हुई थी और वहीं से ये दोनों में काफी घनिष्ठ मित्र हो गए थे। नीरज कुमार के ठिकानों पर छापेमारी में रुपए और कई अन्य सामान भी EOU ने जब्त किया है। 


बता दें कि EOU की विशेष टीम ने आज बिधु कुमार के आठ ठिकाने पर की छापेमारी की कार्रवाई की थी। पटना में 6 और मोतिहारी में 2 ठिकानों पर एक साथ रेड डाली गई। आय से अधिक संपत्ति मामले में छापेमारी की कार्रवाई के तहत विधु कुमार के बेउर जेल स्थित कार्यालय और आवास के अतिरिक्त गोला रोड के पास मौजूद उनके निजी घर, बिहटा के पास विशनपुरा स्थित पैतृक घर के अलावा मोतिहारी और रक्सौल में एक एक ठिकानों पर की गई छापेमारी की कार्रवाई की गई। इस दौरान उनके ठिकानों से बड़ी संख्या में जमीन जायदाद के निवेश से लेकर अन्य कई तरह के कागजात बरामद हुए।