ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

new year celebration: नए साल के जश्न को लेकर पटना पुलिस ने की बड़ी तैयारी, पार्टी का है प्लान तो पढ़ लें यह जरूरी खबर

नए साल के जश्न को लेकर पटना पुलिस ने बड़ी तैयारी की है. न्यू ईयर पार्टी के दौरान शराब पीने वाले लोगों को पुलिस तुरंत अरेस्ट करेगी. आप भी अगर न्यू ईयर को सेलिब्रेट करने का प्लान कर रहे हैं तो यह जरूरी खबर पढ़ लीजिए.

New Year party
पटना पुलिस की तैयारी
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

new year celebration: साल 2024 31 दिसंबर की आधी रात 12 बजे खत्म हो जाएगा और इसके बाद नए साल 2025 का आगाज हो जाएगा। नए साल के स्वागत के लिए लोगों ने अपने-अपने तरीके से तैयारी की है। उधर, न्यू ईयर पार्टी को लेकर पटना पुलिस ने भी बड़ी तैयारी कर रखी है। अगर आपने भी न्यू ईयर सेलिब्रेशन का प्रोग्राम बनाया है तो यह जरूरी खबर पढ़ लें।


नए साल के जश्न में होश गंवाने वालों की खैर नहीं होगी। कानून के दायरे में रहकर ही लोगों को नए साल का जश्न बनाना होगा। शराबबंदी के बावजूद अगर कोई शख्स दारू पार्टी करते दिखा तो पुलिस उसे तुरंत अरेस्ट करेगी। इसके लिए पटना पुलिस ने बड़ी तैयारी की है। पटना के प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। ट्रैफिक एसपी ने गाड़ियों की चेकिंग के दौरान लोगों की ब्रेथ एनलाइजर से जांच के निर्देश दे दिए हैं।


ट्रैफिक एसपी के मुताबिक, पटना जू, कुम्हरार पार्क, राजवंशीनगर हनुमान मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर, पटना जंक्शन हनुमान मंदिर, बुद्धा स्मृति पार्क और चिल्ड्रैन पार्क जैसे प्रमुख स्थलों पर नए साल के दौरान काफी भीड़ होती है। इसके साथ ही मरीन ड्राइव, अटल पथ पर 31 दिसंबर की रात से ही वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी जाएगी। इस दौरान शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले लोगों को तुरंत गिरफ्तार किया जाएगा।


उन्होंने बताया कि डाकबंगला से बेली रोड और रुपसपुर से रुकनपुरा तक के इलाके में खास निगरानी बरती जाएगी। डीएसपी रैंक के अधिकारियों को ड्यूटी पर लगाया गया है। इसके साथ ही राजधानी के तमाम चौक चौराहों पर पुलिस और ट्रैफिक जवानों की तैनाती की गई है।