ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

Bihar Teacher: निगरानी ने बिहार के एक दर्जन से अधिक शिक्षकों पर आखिर क्यों दर्ज कराया केस? वजह जानकर हैरान हो जाएंगे

बिहार के पूर्वी चंपारण में फर्जी सर्टिफिकेट पर बहाल एक दर्जन से अधिक शिक्षकों के खिलाफ निगरानी ने केस दर्ज कराया है. निगरानी के इस एक्शन के बाद हड़कंप मच गया है.

Case against 14 teachers of Bihar
बिहार के 14 शिक्षकों के खिलाफ केस
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Teacher: पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में शिक्षा विभाग में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर पिछले कई वर्षों से नौकरी कर रहे जिले के 14 शिक्षकों के खिलाफ निगरानी डीएसपी ने केस दर्ज कराया है। एकसाथ दर्जनभर से अधिक शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद हड़कंप मच गया है।


निगरानी डीएसपी ने संग्रामपुर, गोबिंदगंज, हरसिद्धि, कल्याणपुर, चिरैया, सुगौली और केसरिया थाना में आवेदन देकर 14 फर्जी प्रमाणपत्र पर कार्यरत शिक्षकों पर केस दर्ज कराया है। निगरानी विभाग के इस एक्शन से फर्जी प्रमाणपत्र पर बहाल शिक्षकों में हड़कंप मचा हुआ है। 


निगरानी डीएसपी ने सुगौली प्रखंड के एक, हरसिद्धि के दो, संग्रामपुर के 05, केसरिया के 02, चिरैया के 02, कल्याणपुर के एक और अरेराज प्रखंड के एक शिक्षक का बी-टीईटी के प्रमाणपत्र फर्जी होने पर प्राथमिकी दर्ज कराया है। सूत्रों की माने तो शारीरिक शिक्षक सहित फर्जी प्रमाणपत्र पर बहाल कई शिक्षक अभी भी निगरानी के रडार पर है।


जिन शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है उनमें, सुगौली के शिक्षक विद्या किशोर, हरसिद्धी के शिक्षक पप्पू कुमार, हरसिद्धी के शिक्षक राजकुमार राम, संग्रामपुर के शिक्षक कुंदन कुमार, संग्रामपुर की शिक्षिका निक्की कुमारी, संग्रामपुर के ही शिक्षक नौशाद अली, संग्रामपुर के शिक्षक अमित कुमार सिंह शामिल हैं।


इसके अलावा संग्रामपुर के शिक्षक मुकेश कुमार रंजन, केसरिया के शिक्षक ओम प्रकाश चौधरी, केसरिया की शिक्षिका बेबी कुमारी, चिरैया के शिक्षक प्रभु प्रसाद, कल्याणपुर के शिक्षक प्रमोद कुमार भारती और अरेराज की शिक्षिका सुधा कुमारी के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया गया है।

ब्यूरो रिपोर्ट फर्स्ट बिहार, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता