ब्रेकिंग
नीतीश सेतु के उद्घाटन के बाद लखनऊ जाएंगे PM मोदी, कौशल दीक्षांत समारोह में 52 मेधावियों को करेंगे सम्मानित✦रथ पर सवार होकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे पीएम मोदी, गमछा लहराकर बिहार की जनता का किया अभिवादन✦प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीतीश सेतु का किया उद्घाटन, सीएम सम्राट चौधरी समेत अन्य नेता रहे मौजूद✦परीक्षा में हुई थी फेल, लेकिन मार्कशीट में बन गई फर्स्ट डिवीजन... फर्जी सर्टिफिकेट से नौकरी कर रही शिक्षिका गिरफ्तार✦पटना एयरपोर्ट से वैशाली के लिए रवाना हुए पीएम मोदी, थोड़ी देर में ‘नीतीश सेतु’ का करेंगे लोकार्पण✦नीतीश सेतु के उद्घाटन के बाद लखनऊ जाएंगे PM मोदी, कौशल दीक्षांत समारोह में 52 मेधावियों को करेंगे सम्मानित✦रथ पर सवार होकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे पीएम मोदी, गमछा लहराकर बिहार की जनता का किया अभिवादन✦प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीतीश सेतु का किया उद्घाटन, सीएम सम्राट चौधरी समेत अन्य नेता रहे मौजूद✦परीक्षा में हुई थी फेल, लेकिन मार्कशीट में बन गई फर्स्ट डिवीजन... फर्जी सर्टिफिकेट से नौकरी कर रही शिक्षिका गिरफ्तार✦पटना एयरपोर्ट से वैशाली के लिए रवाना हुए पीएम मोदी, थोड़ी देर में ‘नीतीश सेतु’ का करेंगे लोकार्पण

पटना से गायब हुई लड़की सीतामढ़ी में मिली, प्रेम प्रसंग का निकला मामला

PATNA : पटना से चार दिसंबर को गायब हुई लड़की को पुलिस ने सीतामढ़ी से बरामद किया है. लापता लड़की की मां ने बेटी के अपहरण की आशंका जताते हुए मामला दर्ज कराया था पर पुलिस के अनुस

पटना से गायब हुई लड़की सीतामढ़ी में मिली, प्रेम प्रसंग का निकला मामला
Anamika
2 मिनट

PATNA : पटना से चार दिसंबर को गायब हुई लड़की को पुलिस ने सीतामढ़ी से बरामद किया है. लापता लड़की की मां ने बेटी के अपहरण की आशंका जताते हुए मामला दर्ज कराया था पर पुलिस के अनुसार यह मामला प्रेम प्रसंग का निकला.  

लड़की का पता चलते ही पटना पुलिस की एक टीम सीतामढ़ी गई है. पुलिस ने बताया कि 3 जनवरी को पटना के जक्कनपुर थाना इलाके से एक नाबालिग लड़की गायब हो गई थी. जिसके बाद लड़की की मां ने पुलिस नें कंप्लेन दर्ज कराई थी कि उसकी बेटी घर से दवा लेने निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी. 

जांच के दौरान पुलिस ने शक के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लिया था, जिसमें मुख्य आरोपी मुकेश भी था. इसके बाद मुकेश ने पूछताछ के दौरान बताया कि लड़की सीतामढ़ी में है. जिसके बाद स्थानीय पुलिस के सहयोग से लड़की को बरामद कर लिया गया है. पुलिस ने बताया कि यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग का है और लड़की बरामद कर ली गई है.