ब्रेकिंग
क्या मार्च में शादी करेंगे निशांत कुमार? महिला पत्रकार के सवाल पर आया ऐसा रिएक्शन, VIDEO वायरलदिल्ली में रहने वाले बिहारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पटना समेत 7 शहरों तक सालभर दौड़ेंगी AC लग्जरी बसें, जानिए कब होगी शुरुआतबिहार में उद्योगों का मेगा धमाका! 10 कंपनियां करेंगी ₹51,600 करोड़ का निवेश, सम्राट चौधरी बोले- बनेगा देश का नया स्टील हबBihar Weather Alert: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 4 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, पटना समेत 18 जिलों पर आंधी-वज्रपात का खतरायुवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में क्या मार्च में शादी करेंगे निशांत कुमार? महिला पत्रकार के सवाल पर आया ऐसा रिएक्शन, VIDEO वायरलदिल्ली में रहने वाले बिहारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पटना समेत 7 शहरों तक सालभर दौड़ेंगी AC लग्जरी बसें, जानिए कब होगी शुरुआतबिहार में उद्योगों का मेगा धमाका! 10 कंपनियां करेंगी ₹51,600 करोड़ का निवेश, सम्राट चौधरी बोले- बनेगा देश का नया स्टील हबBihar Weather Alert: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 4 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, पटना समेत 18 जिलों पर आंधी-वज्रपात का खतरायुवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में

सैमसंग एलईडी टीवी चोरी कांड, पटना पुलिस के हत्थे चढ़े अपराधी

PATNA : मंगलवार की रात पटना के मेहंदी गंज थाना इलाके में सैमसंग कंपनी के गोदाम से चोरी की गई सैकड़ों एलईडी टीवी को बरामद कर लिया गया है। पटना पुलिस ने अपराधियों को गिरफ्तार करने मे

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : मंगलवार की रात पटना के मेहंदी गंज थाना इलाके में सैमसंग कंपनी के गोदाम से चोरी की गई सैकड़ों एलईडी टीवी को बरामद कर लिया गया है। पटना पुलिस ने अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। मेहंदीगंज स्थित राजेंद्र मेहता पथ में सैमसंग कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर क्विक सॉल्यूशन का गोदाम है। इस गोदाम में मंगलवार की रात अपराधियों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। 


पुलिस ने इस मामले में कार्यवाही करते हुए कुल दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इन अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ-साथ पुलिस ने गोदाम से लूटी गई 118 पीस एलईडी टीवी और लूटा गया पिकअप वैन बरामद किया है। 


पटना पुलिस को वहां 24 घंटे के अंदर इस बड़े मामले में सफलता मिली है। चोरी की इस घटना के बाद पटना पुलिस की तरफ से विशेष टीम का गठन किया गया था। आरोपियों को पकड़ने में बेतिया पुलिस का भी सहयोग लिया गया। विशेष टीम में शामिल पुलिसकर्मियों को पटना के एसएसपी ने पुरस्कृत किया है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Rahul Singh

FirstBihar संवाददाता