ब्रेकिंग
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, हादसे के बाद इलाके में हड़कंप✦Bihar Crime News: RLM के प्रदेश महासचिव पर ठेकेदार की हत्या की सुपारी देने का आरोप, रंगदारी केस में असगर मियां गिरफ्तार✦रक्सौल में नशे की बड़ी खेप का खुलासा, 28 हजार से ज्यादा इंजेक्शन बरामद; महिला समेत 2 गिरफ्तार✦Bihar School News : सरकारी स्कूल की छत ने खोली निर्माण की पोल! ढलाई पूरी होने से पहले ही भरभराकर गिरी, जहानाबाद में निर्माण पर बड़ा सवाल✦Bihar News : 2022 वाली गोलीबारी की याद फिर ताजा, बेगूसराय में पहले घर पर फायरिंग फिर बस स्टैंड में बरसीं गोलियां✦ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, हादसे के बाद इलाके में हड़कंप✦Bihar Crime News: RLM के प्रदेश महासचिव पर ठेकेदार की हत्या की सुपारी देने का आरोप, रंगदारी केस में असगर मियां गिरफ्तार✦रक्सौल में नशे की बड़ी खेप का खुलासा, 28 हजार से ज्यादा इंजेक्शन बरामद; महिला समेत 2 गिरफ्तार✦Bihar School News : सरकारी स्कूल की छत ने खोली निर्माण की पोल! ढलाई पूरी होने से पहले ही भरभराकर गिरी, जहानाबाद में निर्माण पर बड़ा सवाल✦Bihar News : 2022 वाली गोलीबारी की याद फिर ताजा, बेगूसराय में पहले घर पर फायरिंग फिर बस स्टैंड में बरसीं गोलियां

पटना में नियमों की धज्जियां उड़ाते पुलिसकर्मी: एक बाइक पर दिखे 4 जवान, Video Viral होने के बाद उठे सवाल… कटेगा चालान?

Patna Police Viral Video: पटना में पुलिसकर्मियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बाइक पर चार लोग सवार नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद यातायात नियमों के पालन और पुलिस की जिम्मेदारी को लेकर लोगों ने सवाल

पटना में नियमों की धज्जियां उड़ाते पुलिसकर्मी: एक बाइक पर दिखे 4 जवान, Video Viral होने के बाद उठे सवाल… कटेगा चालान?
Ramakant kumar
2 मिनट

Patna Police Viral Video: राजधानी पटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक ही बाइक पर चार पुलिसकर्मी सवार दिखाई दे रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब आम लोगों का ट्रिपल लोडिंग या बिना हेलमेट के चालान काटा जाता है, तो ऐसे मामले में क्या पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई होगी.


वायरल वीडियो में एक पुलिसकर्मी बाइक चला रहा है. उसने हेलमेट पहन रखा है, जबकि उसके पीछे तीन महिला पुलिसकर्मी बैठी नजर आ रही हैं. तीनों महिला पुलिसकर्मियों ने हेलमेट नहीं पहन रखा है. यानी एक बाइक पर कुल चार लोग सफर कर रहे हैं, जिसे मोटर वाहन नियमों का उल्लंघन माना जाता है.


वीडियो में दिख रही बाइक का रजिस्ट्रेशन पटना का है और यह वीडियो दीघा-पाटलिपुत्र नहर रोड का बताया जा रहा है. हालांकि, यह वीडियो कब रिकॉर्ड किया गया है, इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. सोशल मीडिया पर कई लोग इसे पाटलिपुत्र स्टेशन के आसपास का बता रहे हैं, लेकिन इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है.


वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने कई तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं. एक यूजर ने लिखा कि “चार पुलिसकर्मी एक ही बाइक पर थे. कानून भी साथ चलना चाहता था, लेकिन जगह नहीं बची.” वहीं कई अन्य लोगों ने सवाल किया कि अगर यही गलती कोई आम व्यक्ति करता तो उसका चालान तुरंत कट जाता. ऐसे में क्या पुलिसकर्मियों पर भी वही नियम लागू होंगे.


गौरतलब है कि पटना में पुलिस नियमित रूप से बिना हेलमेट, ट्रिपल लोडिंग, सीट बेल्ट नहीं लगाने और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करती है. ऐसे में यह वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्यशैली और नियमों के समान पालन को लेकर चर्चा तेज हो गई है.


फिलहाल इस वायरल वीडियो को लेकर बिहार पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. साथ ही वीडियो की तारीख, स्थान और इसकी सत्यता की भी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है.