ब्रेकिंग
बिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेशबिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेश

पटना में पाटलिपुत्र टाउनशिप के लिए जमीन चिन्हित, सरकार ने जारी की लिस्ट, देखिये...

पटना में पाटलिपुत्र टाउनशिप के लिए जमीन चिन्हित कर ली गयी है। इन जमीनों की खरीद-बिक्री पर भी रोक लगा दी गई है। पटना में चिन्हित किये गये जमीन की लिस्ट नगर विकास एवं आवास विभाग ने जारी की है। देखिये पूरी लिस्ट...

बिहार न्यूज
सैटेलाइट टाउनशिप पाटलिपुत्र
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

Bihar satellite township: पाटलिपुत्र टाउनशिप पटना के किस-किस इलाके में बसाया जाएगा। इसे लेकर नगर विकास एवं आवास विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। पटना के निकट चयनित ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप पाटलिपुत्र के लिए जमीन चयनित किया गया है।

 इन जमीनों की खरीद बिक्री और इस पर भवनों के निर्माण कार्य पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई गयी है। पटना में चिन्हित टाउनशिप के विशेष क्षेत्र तथा कोर क्षेत्र के अंतर्गत प्रशासनिक इकाइयों एवं राजस्व ग्रामों के नाम नीचे दिये गये लिस्ट में हैं। 

बिहार में 11 सेटेलाइट टाउनशिप बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टाउनशिप के लिए चिह्नित क्षेत्र को नगर विकास विभाग की ओर से तय एजेंसी विकसित करेगी। विकसित टाउनशिप के क्षेत्र का 55 फीसदी भूखंड मालिक को वापस किया जाएगा। फिलहाल राज्य सरकार ने 11 सेटेलाइट टाउनशिप के क्षेत्र में जमीन की खरीद-बिक्री पर रोक लगा दी है। सेटेलाइट टाउनशिप 800 से 1200 एकड़ में प्रस्तावित है। नगर विकास विभाग की ओर से गाइडलाइन तय की गई है। इसके अनुसार क्षेत्र में आवासीय क्षेत्र, वाणिज्यिक क्षेत्र, व्यवसायिक केंद्र, औद्योगिक क्षेत्र, नाले, पार्क, खुला मैदान, सड़क आदि की सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

नगर विकास विभाग की ओर से चयन की गई एजेंसी काम को पूरा करेगी। टाउनशिप का 55 फीसदी भूखंड जमीन मालिकों को वापस किया जाएगा। इन्हें इनकी जमीन हिस्सेदारी के हिसाब से आवंटित किया जाएगा। विभाग का कहना है कि हर स्कीम की वित्तीय व्यवहार्यता के आधार पर मूल भूखंड मालिकों को लौटाई जाने वाली भूमि का अलग से निर्धारित किया जाएगा। विभाग का कहना है कि चिन्हित क्षेत्र का विकास निर्माण एजेंसी खुद अपने खर्च पर करेगी। कुल भूमि का अधिकतम 15 फीसद हिस्सा एजेंसी को बिक्री के लिए दिया जाएगा। यह हिस्सा आवासीय, वाणिज्यिक या औद्योगिक प्रकृति के अनुसार तय किया जाएगा।

टाउनशिप के चिन्हित क्षेत्र के प्रारूप का प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद एजेंसी जमीन मालिकों के साथ बैठक करेगी और आपत्ति-सुझाव मांगे जाएंगे। इसके बाद आपत्ति-सुझाव के हिसाब से संशोधित प्रारूप तैयार किया जाएगा। इस प्रारूप को नगर विकास विभाग के पास स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। इन जमीनों की खरीद बिक्री और इस पर भवनों के निर्माण कार्य पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई गयी है। पटना में चिन्हित टाउनशिप के विशेष क्षेत्र तथा कोर क्षेत्र के अंतर्गत प्रशासनिक इकाइयों एवं राजस्व ग्रामों के नाम नीचे दिये गये लिस्ट में हैं। 