ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

PATNA: परसा बाजार गोली कांड का उद्भेदन, एक नाबालिग सहित 4 गिरफ्तार, खेल-खेल में चली थी गोली

पटना के परसाबाजार थाना क्षेत्र में खेल-खेल में अवैध हथियार चलने से 5 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने 12 घंटे में तीन युवकों और एक नाबालिग को पकड़ा और हथियार व कारतूस बरामद किया।

बिहार
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: पटना के परसा बाजार गोलीकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने 3 युवक और एक नाबालिग को पकड़ा है। बताया जाता है कि अवैध हथियार से खेल-खेल में गोली चल गई थी। घटना राजधानी पटना के परसा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवनगर गांव की है। जहां हुई गोलीबारी की घटना का पटना पुलिस ने सफल उद्भेदन किया है। इस घटना में 5 वर्षीय मासूम गंभीर रूप से घायल हुआ था। पुलिस ने मामले में तीन युवकों के साथ-साथ एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है।


घटना कैसे घटी?

पुलिस जांच में सामने आया कि एक घर में अवैध हथियार छिपाकर रखा गया था। उसी दौरान गांव के बच्चे खेल रहे थे। खेल-खेल में हथियार चल गया और गोली पास ही मौजूद धर्मेंद्र के पांच वर्षीय बेटे को जा लगी। गोली लगते ही गांव में हड़कंप मच गया और परिजन बच्चे को आनन-फानन में अस्पताल ले गए।


पुलिस की कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही परसाबाजार थाना पुलिस और सशस्त्र बल मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी एसपी ईस्ट के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने छापेमारी कर महज 12 घंटे के भीतर आरोपितों को दबोच लिया।


गिरफ्तार आरोपी की पहचान कुणाल उर्फ कल्लु (18 वर्ष), निवासी शिवनगर, छोटे कुमार उर्फ नितिश कुमार (19 वर्ष), निवासी नुरमोहिनुद्दीनपुर, ऋषिकेष कुमार (19 वर्ष), निवासी शिवनगर एवं एक नाबालिग के रूप में हुई  है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आरोपियों के पास से अवैध हथियार व कारतूस बरामद किया है। इनके पास से 2 पिस्टल, 1 मैगजीन, 6 जिंदा कारतूस, 1 फायर किया हुआ खोखा और 3 मोबाइल फोन बरामद किया है। 


सिटी एसपी ईस्ट ने बताया कि समय रहते पुलिस ने घटना का उद्भेदन कर लिया है। यह साफ हो गया है कि अवैध हथियारों की मौजूदगी से गांवों में भी गंभीर खतरे बने रहते हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पटना पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने न सिर्फ इस सनसनीखेज मामले का खुलासा किया, बल्कि यह भी साबित कर दिया कि तकनीकी जांच और छापेमारी के जरिए अपराधियों को जल्द पकड़ना संभव है। फिलहाल घायल मासूम का इलाज जारी है और उसकी हालत पर चिकित्सकों की टीम नजर बनाए हुए है।

पटना से सूरज की रिपोर्ट