ब्रेकिंग
Bihar News : SVU की रेड के बाद बिहार के इंजीनियर का पलटवार, बोले- 'कर्ज लेकर खरीदी संपत्तियां, एजेंसी के दावे गलत'Bihar News: दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का नया ठहराव, पाटलिपुत्र स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन; नोट कर लें टाइमिंगBihar News : WhatsApp चैट ने खोला सिपाही भर्ती का राज! पास कराने के नाम पर मोटी रकम का खेल; मुख्य सरगना अमित कुमार की तलाशBihar Police: महिला जवानों को मिलेंगे RAF-CRPF जैसे सुरक्षा उपकरण, पत्थरबाजी से एसिड अटैक तक बचावबिहार में दो नए औद्योगिक पार्क से बदलेगी औद्योगिक तस्वीर, 95 हजार से अधिक रोजगार का दावा; जानिए सम्राट सरकार का पूरा प्लानBihar News : SVU की रेड के बाद बिहार के इंजीनियर का पलटवार, बोले- 'कर्ज लेकर खरीदी संपत्तियां, एजेंसी के दावे गलत'Bihar News: दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का नया ठहराव, पाटलिपुत्र स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन; नोट कर लें टाइमिंगBihar News : WhatsApp चैट ने खोला सिपाही भर्ती का राज! पास कराने के नाम पर मोटी रकम का खेल; मुख्य सरगना अमित कुमार की तलाशBihar Police: महिला जवानों को मिलेंगे RAF-CRPF जैसे सुरक्षा उपकरण, पत्थरबाजी से एसिड अटैक तक बचावबिहार में दो नए औद्योगिक पार्क से बदलेगी औद्योगिक तस्वीर, 95 हजार से अधिक रोजगार का दावा; जानिए सम्राट सरकार का पूरा प्लान

Patna News: पटना में परिचारी संघ के सैकड़ों लोगों ने JDU कार्यालय को घेरा, सरकार से की यह मांग

Patna News: पटना में जदयू कार्यालय के बाहर बिहार राज्य परिचारी संघ के सदस्यों ने बहाली परिणाम जारी न होने और स्थायीकरण की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।

Patna News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna News: साल 2024 में परीक्षा कराने के बावजूद अबतक उसका परिणाम घोषित नहीं करने से नाराज परिचारी संघ के सैकड़ों सदस्यों ने जदयू कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार लगातार उनकी मांगों को अनदेखा कर रही है।


प्रदर्शनकारियों के अनुसार, अब तक केवल 10 से 20 अभ्यर्थियों का रिजल्ट जारी किया गया है, जबकि शेष उम्मीदवारों को अनिश्चितता में छोड़ दिया गया है। इसी मुद्दे को लेकर कर्मचारियों ने सरकार और जदयू नेतृत्व के खिलाफ नाराज़गी जताई।


परिचारी संघ के प्रतिनिधियों ने बताया कि वे वर्ष 2012 से लगातार सेवा दे रहे हैं, लेकिन इतने वर्षों बाद भी न तो उन्हें स्थायी किया गया, और न ही नियमित वेतन की सुविधा दी गई है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से कई बार आश्वासन तो मिला, लेकिन वास्तविक समाधान आज तक नहीं हुआ। कर्मियों का कहना है कि वे अपनी मांगों को लेकर आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सीधे मुलाकात करना चाहते थे, ताकि उन्हें अपनी स्थिति से अवगत करा सकें।


बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब परिचारी संघ के सदस्यों ने प्रदर्शन किया हो। पिछले मंगलवार को भी उन्होंने जदयू कार्यालय के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया था। उस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की और नोकझोंक की स्थिति बन गई थी। हालात बिगड़ने पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता