ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर नीतीश मिश्रा ने नितिन नबीन को दी बधाई, कहा..युवा नेतृत्व से बीजेपी को मिलेगी नई दिशा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नितिन नवीन के निर्वाचन पर पूर्व मंत्री व झंझारपुर विधायक नीतीश मिश्रा ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि युवा नेतृत्व, नई सोच और विकसित भारत के संकल्प से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर नीतीश मिश्रा ने नितिन नबीन को दी बधाई, कहा..युवा नेतृत्व से बीजेपी को मिलेगी नई दिशा
विकसित भारत के संकल्प को मिलेगी मजबूती
© social media
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: पटना के बांकीपुर विधायक नितिन नबीन आज बीजेपी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गये हैं। नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में उनके नाम का ऐलान किया गया। इससे पहले उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष 14 दिसंबर को बनाया गया था। 19 जनवरी को उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए इकलौता नामांकन किया और अगले ही दिन वे निर्विरोध पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष बन गए। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर नीतीश मिश्रा ने नितिन नबीन को बधाई और शुभकामनाएं दी। कहा कि युवा नेतृत्व, नई सोच और विकसित भारत के संकल्प के साथ संगठन को अब नई दिशा मिलेगी। 


बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह झंझारपुर के विधायक नीतीश मिश्रा ने भाजपा के संगठनात्मक नेतृत्व में युवा, ऊर्जावान एवं समर्पित कार्यकर्ता नितिन नवीन जी को राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह निर्णय न केवल संगठन की दूरदर्शी सोच को दर्शाता है, बल्कि युवा शक्ति पर पार्टी के अटूट विश्वास का भी प्रतीक है।


नीतीश मिश्रा ने कहा कि आज का यह क्षण संगठन और राष्ट्र दोनों के भविष्य के लिए आशा, विश्वास और नवचेतना से परिपूर्ण है। युवा नेतृत्व के माध्यम से पार्टी की विचारधारा को नई ऊर्जा मिलेगी और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और अधिक मजबूती प्राप्त होगी। यह निर्वाचन उन लाखों कार्यकर्ताओं की तपस्या, निष्ठा और समर्पण का सम्मान है जिन्होंने राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर संगठन को सशक्त बनाया है।


उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि युवा नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विकसित भारत के विजन को और अधिक प्रभावी ढंग से साकार करेगी। साथ ही बिहार की धरा के सपूत को इस जिम्मेदारी के मिलने पर उन्होंने हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि श्री नितिन नवीन जी के नेतृत्व में नई सोच, नवाचार और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करते हुए संगठन और भी अधिक सुदृढ़ बनेगा तथा हर कार्यकर्ता के मन में राष्ट्र सेवा, अनुशासन और समर्पण की भावना प्रबल होगी।