ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी ने दी ईद के बधाई, बोले .. व्यवहार में मीठापन लाने की जरूरत, तभी एकजुट होगा देश

PATNA : विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) ने ईद के मौके पर राज्य और देशवासियों को अपनी मुबारकबाद दी है। पार्टी के सुप्रीमो और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि, ईद प्रेम, भाईचारा, तहज

VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी ने दी ईद के बधाई, बोले .. व्यवहार में मीठापन लाने की जरूरत, तभी एकजुट होगा देश
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) ने ईद के मौके पर राज्य और देशवासियों को अपनी मुबारकबाद दी है। पार्टी के सुप्रीमो और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि, ईद प्रेम, भाईचारा, तहजीब और खुशियों का संदेश देती है।


मुकेश सहनी ने कहा कि एक महीने के रोजे के बाद ईद मनाई जाती है। ईद हमें आपसी भेदभाव मिटाकर मजलूमों, बेसहारा और जरूरतमंद लोगों की मदद करने तथा इंसानियत और भाईचारा कायम रखने की सीख देती है। इस पर्व में केवल गले ही नहीं मिले बल्कि दिल से दिल को भी मिलाने की जरूरत है।


मुकेश सहनी ने कहा कि रमजान माह की इबादत के बाद आने वाली ईद हमें अल्लाह के और भी करीब लेकर जाती है। मैं आशा करता हूं कि इस ईद के उच्च आदर्श हमारे जीवन को शांति, समृद्धि और सौहार्द से लबरेज करेंगे तथा तथा हमें मानवता की भावना के साथ एकजुट करेंगे।


उन्होंने कहा कि चाहे किसी भी धर्म का पर्व हो, सबका एक ही संदेश होता है। इस देश के सभी लोग यह  चाहते हैं कि अपने साथ समाज की खुशी बनी रहे। उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना के मामले फिर से बढ़ रहे हैं। ऐसे में सावधानी रखने की भी जरूरत है। ईद की मीठी सिवई को खाने के साथ ही अपने व्यवहार में भी मीठापन लाने की जरूरत है। तभी हम खुद के साथ अपने देश को भी एकता का संदेश दे सकेंगे।