ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

Jagdeep Dhankhad: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का बिहार दौरा, इस अहम कार्यक्रम में होंगे शामिल

Jagdeep Dhankhad: आगामी 24 जनवरी को भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह में शामिल होने के लिए देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एक बार पिर बिहार दौरे पर आ रहे है. कार्यक्रम को लेकर समस्तीपुर में तैयारियां जोरों पर हैं.

Bihar News
जगदीप धनखड़ का बिहार दौरा
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Jagdeep Dhankhad: आगामी 24 जनवरी को भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती है। इस मौके को बेहद खास बनाने की तैयारी बिहार सरकार कर रही है। पहली बार बिहार में कर्पूरी ठाकुर की जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में देश के उपराष्ट्रपति शामिल होने वाले हैं।


कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती समारोह में इस बार विशेष उत्साह है। 24 जनवरी को समस्तीपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, बिहार के राज्यपाल आरिफ़ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल होंगे। 


यह पहली बार है जब उपराष्ट्रपति इस समारोह में शामिल हो रहे हैं। चरण कर्पूरी फुलेश्वरी महाविद्यालय परिसर में, कर्पूरी ठाकुर की झोपड़ी का एक प्रतीकात्मक निर्माण किया गया है, जिसमें उनके सरल जीवन का चित्रण किया गया है। तीनों मुख्य अतिथि सर्वधर्म प्रार्थना में शामिल होंगे, कर्पूरी प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे, और कर्पूरी परिचर्चा में भाग लेंगे।


कर्पूरी ठाकुर के पुत्र और केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने बताया कि यह पहली जयंती समारोह है जब कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मिला है। कार्यक्रम की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है और मुख्य अतिथियों के लिए एक हेलीपैड भी बनाया गया है।