ब्रेकिंग
Patna News : पटना को रक्षाबंधन का बड़ा तोहफा: आज शुरू होंगे मीठापुर-करबिगहिया और मीठापुर-महुली फ्लाईओवर, मिनटों में तय होगा लंबा सफरपहाड़ के आर-पार दौड़ेगा एक्सप्रेसवे! सासाराम में फिर टनल का प्लान, 15 KM कम हो सकती है दूरीरक्षाबंधन पर बिहार की 10 लाख महिलाओं को बड़ा तोहफा! घर पर सोलर लगेगा, बिजली बिल होगा जीरोBihar News: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए बड़ी खबर, अब EOU करेगी पेपर लीक की जांच Bihar News : पटना के दिल में होगा बड़ा बदलाव! मौर्यालोक की पुरानी इमारतें टूटेंगी, 1209 करोड़ से बनेगा नया कॉम्प्लेक्सPatna News : पटना को रक्षाबंधन का बड़ा तोहफा: आज शुरू होंगे मीठापुर-करबिगहिया और मीठापुर-महुली फ्लाईओवर, मिनटों में तय होगा लंबा सफरपहाड़ के आर-पार दौड़ेगा एक्सप्रेसवे! सासाराम में फिर टनल का प्लान, 15 KM कम हो सकती है दूरीरक्षाबंधन पर बिहार की 10 लाख महिलाओं को बड़ा तोहफा! घर पर सोलर लगेगा, बिजली बिल होगा जीरोBihar News: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए बड़ी खबर, अब EOU करेगी पेपर लीक की जांच Bihar News : पटना के दिल में होगा बड़ा बदलाव! मौर्यालोक की पुरानी इमारतें टूटेंगी, 1209 करोड़ से बनेगा नया कॉम्प्लेक्स

Bihar Crime News : रक्षा बंधन से पहले वैशाली में ज्वेलरी कारोबारी का मर्डर, लूटपाट के दौरान 3 गोलियां मारकर फरार हुए बदमाश

वैशाली के जनदाहा में रक्षा बंधन की पूर्व संध्या पर ज्वेलरी कारोबारी विशाल कुमार सोनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार बदमाशों ने लूटपाट के दौरान तीन गोलियां मारीं।

Bihar Crime News : रक्षा बंधन से पहले वैशाली में ज्वेलरी कारोबारी का मर्डर, लूटपाट के दौरान 3 गोलियां मारकर फरार हुए बदमाश
Tejpratap
Tejpratap
5 मिनट

वैशाली: रक्षा बंधन की पूर्व संध्या पर वैशाली जिले में अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम देकर इलाके में दहशत फैला दी। जनदाहा प्रखंड के तीसीऔता थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने एक स्वर्ण व्यवसायी को घेर लिया। लूटपाट के दौरान बदमाशों ने कारोबारी को तीन गोलियां मार दीं और सामान लेकर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल कारोबारी को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान 32 वर्षीय विशाल कुमार सोनी के रूप में हुई है। वह मूल रूप से मुजफ्फरपुर के रहने वाले थे और जनदाहा में रहकर स्वर्ण व्यवसाय से जुड़े थे। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है, जबकि स्थानीय स्वर्ण कारोबारियों में भी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

दुकान बंद कर लौट रहे थे विशाल, रास्ते में घेर लिया

जानकारी के अनुसार विशाल कुमार सोनी, स्वर्ण व्यवसायी विजय साह के पुत्र थे। गुरुवार की देर शाम वह अपनी दुकान बंद करने के बाद घर लौट रहे थे। जनदाहा के सुरेश चौक स्थित कामेश्वर साह के मकान में वह अपने परिवार के साथ किराए पर रहते थे।

बताया जा रहा है कि बंदी चौक और सुरेश चौक के बीच राजा चिमनी के पास का इलाका अपेक्षाकृत सुनसान था। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने विशाल को घेर लिया। अपराधियों ने उनसे लूटपाट शुरू कर दी। इसी दौरान विशाल ने विरोध किया या किसी अन्य कारण से बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। विशाल को तीन गोलियां लगीं। गोली चलने की आवाज से आसपास के लोग सहम गए और मौके की ओर दौड़े। लेकिन तब तक बदमाश लूट का सामान लेकर बाइक से फरार हो चुके थे।

डायल 112 की सूचना पर पहुंची पुलिस

स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 112 पर घटना की सूचना दी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल विशाल को इलाज के लिए जनदाहा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही जनदाहा थानाध्यक्ष अनामिका कुमारी और तीसीऔता थाना की पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। कुछ ही देर में विशाल के परिजन भी घटनास्थल और अस्पताल पहुंच गए। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया।

एसपी शुभांक मिश्रा ने घटनास्थल का लिया जायजा

स्वर्ण व्यवसायी की हत्या की सूचना पर वैशाली के एसपी शुभांक मिश्रा भी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस अधिकारियों के साथ उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य जुटाने का निर्देश दिया।

एसपी ने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए इलाके में नाकाबंदी और संभावित ठिकानों पर छापेमारी करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस अब अपराधियों के भागने की दिशा का पता लगाने में जुटी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और घटना से जुड़े अन्य सुराग भी खंगाले जा रहे हैं। एसपी ने कहा कि हत्या की इस वारदात में शामिल अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस परिजनों से भी पूछताछ कर रही है, ताकि हत्या और लूट की पूरी वजह स्पष्ट हो सके।

रक्षा बंधन से पहले हत्या, इलाके में दहशत

रक्षा बंधन की पूर्व संध्या पर हुई इस सनसनीखेज हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। त्योहार से पहले बाजारों और सड़कों पर चहल-पहल के बीच ज्वेलरी कारोबारी की गोली मारकर हत्या किए जाने से लोग दहशत में हैं। घटना के बाद स्वर्ण कारोबारियों में भी नाराजगी और चिंता देखी जा रही है। कारोबारियों का कहना है कि आभूषण व्यवसाय से जुड़े लोग अक्सर अपराधियों के निशाने पर रहते हैं और उनकी सुरक्षा को लेकर विशेष व्यवस्था होनी चाहिए।

फिलहाल पुलिस इस मामले को लूटपाट और हत्या से जोड़कर जांच कर रही है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि विशाल कुमार सोनी को निशाना बनाने वाले बदमाश कौन थे और लूट के दौरान आखिर इतनी बड़ी वारदात को क्यों अंजाम दिया गया। पुलिस की जांच और अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद ही इस हत्याकांड की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी।