ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में पुलिस के हथियारों पर बड़ा फैसला! अब भीड़ के बीच नहीं दिखेगी AK-47, जानिए क्या है नया नियमरोशन आनंद की गिरफ्तारी पर बड़ा मोड़! NHRC ने पटना SSP को चेताया, 3 सितंबर तक मांगा जवाबBihar STET 2026 : बिहार में शिक्षक बनने का मौका, 17 अगस्त से खुलेगा STET का फॉर्म; आवेदन से पहले ये बातें जान लेंBihar weather : बिहार में आज फिर बरसेंगे बदरा! पटना समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें मौसम का हाल19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानBihar News : बिहार में पुलिस के हथियारों पर बड़ा फैसला! अब भीड़ के बीच नहीं दिखेगी AK-47, जानिए क्या है नया नियमरोशन आनंद की गिरफ्तारी पर बड़ा मोड़! NHRC ने पटना SSP को चेताया, 3 सितंबर तक मांगा जवाबBihar STET 2026 : बिहार में शिक्षक बनने का मौका, 17 अगस्त से खुलेगा STET का फॉर्म; आवेदन से पहले ये बातें जान लेंBihar weather : बिहार में आज फिर बरसेंगे बदरा! पटना समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें मौसम का हाल19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलान

होली से पहले हवाई जहाज के किराये ने भरी उड़ान! दिल्ली से पटना 17 हजार..मुंबई से दरभंगा 20 हजार के पार

Flights fare hiked: अभी होली आने में एक महीना बचा है, लेकिन फ्लाइट्स के टिकट के दाम आसमान छू रहे हैं। बिहार जाने-आने वाले यात्रियों को बेमौसम बढ़ा हुआ हवाई किराया चुकाना पड़ रहा है।

Flights fare hiked
होली से पहले हवाई जहाज के किराये ने भरी उड़ान!
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Flights fare hiked: आम तौर पर होली या उसके आसपास फ्लाइट्स के टिकट के दाम बढ़ते थे, लेकिन इस बार होली से एक महीने पहले ही दिल्ली से पटना या दरभंगा आने का विमान किराया तीन से चार गुना तक बढ़ गया है। अन्य शहरों की भी लगभग यही स्थिति है। पिछले साल इसी सीजन में मुंबई या दिल्ली से पटना के टिकट आधे दाम में उपलब्ध थे।


15 फरवरी को दिल्ली से दरभंगा का अधिकतम विमान किराया साढ़े सत्रह हजार हो गया है। वहीं दिल्ली से पटना का अधिकतम किराया सवा सत्रह हजार है। मुंबई से दरभंगा का किराया 20081 रुपए है। जो सामान्य दिनों से कई गुना ज्यादा है। 15 फरवरी को दिल्ली से दरभंगा का अधिकतम विमान किराया साढ़े 17 हजार हो गया है। इसी दिन इस रूट का न्यूनतम फेयर 13 हजार 198 रुपये हैं। सामान्य दिनों में यही किराया 5 से 6 हजार रहता है। 


15 फरवरी को दिल्ली से पटना का अधिकतम किराया सवा सत्रह हजार हो गया है। जबकि 15 फरवरी को सेम रूट पर न्यूनतम किराया 10 हजार 409 रु है।  सामान्य दिनों में यह किराया 4 से 5 हजार के बीच रहता है। 16 फरवरी को मुंबई से पटना का किराया 18088 रुपये है। जबकि अधिकतम किराया 19 हजार 776 रुपये है। वहीं मुंबई से दरभंगा का किराया 20081 रु है सामान्य दिनों में यह 7 से 8 हजार के बीच रहता है। 26 फरवरी के बाद दिल्ली से पटना रूट पर राहत दिख रही है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक कुंभ मेले के कारण ट्रेनों पर बढ़ रहे दबाव के चलते फ्लाइट्स के टिकट के दाम बढ़ गये हैं।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता