ब्रेकिंग
पटना में SIR के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन: जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े छात्र, पुलिस वैन की चाबी लेकर भागे प्रदर्शनकारी✦राहुल गांधी को मानहानि केस में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, ट्रायल कोर्ट की कार्रवाई पर रोक; महाराष्ट्र सरकार को नोटिस✦भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी का भंडाफोड़, 2 नाबालिग लड़कियों को कराया गया मुक्त; मुख्य आरोपी समेत 2 गिरफ्तार✦नवरात्रि में माहौल बिगाड़ने की कोशिश: उपद्रवियों ने दो पूजा पंडालों में लगाई आग, बाइक भी जली; घटना के बाद इलाके में तनाव✦नवरात्रि पर बिहार की बेटियों को बड़ी सौगात… 1,000 छात्राओं को हर महीने मिलेंगे 10-10 हजार रुपये✦पटना में SIR के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन: जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े छात्र, पुलिस वैन की चाबी लेकर भागे प्रदर्शनकारी✦राहुल गांधी को मानहानि केस में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, ट्रायल कोर्ट की कार्रवाई पर रोक; महाराष्ट्र सरकार को नोटिस✦भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी का भंडाफोड़, 2 नाबालिग लड़कियों को कराया गया मुक्त; मुख्य आरोपी समेत 2 गिरफ्तार✦नवरात्रि में माहौल बिगाड़ने की कोशिश: उपद्रवियों ने दो पूजा पंडालों में लगाई आग, बाइक भी जली; घटना के बाद इलाके में तनाव✦नवरात्रि पर बिहार की बेटियों को बड़ी सौगात… 1,000 छात्राओं को हर महीने मिलेंगे 10-10 हजार रुपये

रूको तुमको बताते हैं.., ट्रेन में बिना टिकट सफर कर रही महिला ने फाड़े कपड़े, TTE को हड़काया; वीडियो वायरल

दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस में बिना टिकट सफर कर रही एक महिला का टिकट चेकिंग स्टाफ से विवाद हो गया। महिला के कपड़े फाड़ने का वीडियो सामने आया, जबकि एक यात्री की मोबाइल रिकॉर्डिंग से विवाद से पहले का पूरा घटनाक्रम रेलवे अधिकारियों के सामने आया।

Bihar News
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
Mukesh Srivastava
5 मिनट

Bihar News: पटना के दानापुर से सिकंदराबाद जा रही दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस में बिना टिकट सफर कर रही एक महिला का टिकट चेकिंग स्टाफ के साथ विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि महिला ने कथित तौर पर टीटी को फंसाने के लिए अपने कपड़े तक फाड़ लिए। 



हालांकि, उसे इस बात का अंदाजा नहीं था कि सामने की सीट पर बैठा एक यात्री पूरे घटनाक्रम को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर रहा है। बाद में यही वीडियो रेलवे अधिकारियों के सामने पहुंचा, जिसके बाद घटना का दूसरा पक्ष सामने आया। यह मामला 17 सितंबर का बताया जा रहा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महिला के साथ एक छोटी बच्ची भी थी। घटना दानापुर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के बीच की बताई गई है।



रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, ट्रेन के दानापुर से रवाना होने के बाद टिकट चेकिंग स्टाफ सेकेंड एसी कोच में टिकटों की जांच कर रहा था। इसी दौरान महिला से टिकट मांगा गया, लेकिन वह टिकट नहीं दिखा सकी। चेकिंग स्टाफ ने उसे टिकट बनवाने के लिए कहा।



इसके बाद महिला सेकेंड एसी कोच से निकलकर थर्ड एसी कोच में जाकर बैठ गई। जब चेकिंग स्टाफ वहां पहुंचा तो महिला अपनी बच्ची के साथ मौजूद थी। अधिकारियों के अनुसार, महिला से कई बार टिकट बनवाने के लिए कहा गया, लेकिन उसने टिकट नहीं बनवाया।



टिकट को लेकर हुआ विवाद

वायरल वीडियो में महिला और टिकट चेकिंग स्टाफ के बीच बहस होती दिखाई दे रही है। महिला यह कहते हुए सुनाई देती है कि वह पैसे देने के लिए तैयार है। इस पर टीटी जवाब देते हैं कि पैसे नहीं, बल्कि वैध टिकट चाहिए।इसके बाद महिला कहती है कि वह अपने भाई को फोन कर रही है और दावा करती है कि उसका भाई भी टीटी है। वीडियो में महिला अपना नाम राधिका तिवारी बताती सुनाई देती है। कुछ देर बाद वह अपने मोबाइल फोन पर रेलवे पुलिस का हेल्पलाइन नंबर खोजती दिखाई देती है।



वीडियो में महिला आसपास मौजूद लोगों से यह कहते हुए भी सुनाई देती है कि वह टीटी को 'फंसा देगी'। इसके बाद वह अपने कपड़े फाड़ती हुई दिखाई देती है। महिला और चेकिंग स्टाफ के बीच बहस जारी रहती है और वीडियो में कथित तौर पर धमकी और गाली-गलौज की आवाजें भी सुनाई देती हैं।



यात्री ने बना लिया था पूरा वीडियो

इस दौरान चेकिंग स्टाफ के सदस्य रेलवे कंट्रोल को घटना की जानकारी देने की बात करते सुनाई देते हैं। महिला को शायद यह जानकारी नहीं थी कि सामने बैठा एक यात्री पूरे घटनाक्रम को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर रहा है। ट्रेन शाम करीब 4 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंची। रेलवे कंट्रोल से मिली सूचना के आधार पर वहां RPF की महिला टीम मौजूद थी। महिला को ट्रेन से उतारकर पूछताछ की गई। इसी दौरान जिस यात्री ने घटना का वीडियो रिकॉर्ड किया था, उसने अपनी रिकॉर्डिंग रेलवे स्टाफ को दिखाई। इस वीडियो में महिला के कपड़े फाड़ने से पहले का पूरा घटनाक्रम भी रिकॉर्ड था। इससे रेलवे अधिकारियों को घटना की परिस्थितियों को समझने में मदद मिली।



जुर्माना देकर बनवाया टिकट

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, महिला ने अपना परिचय राधिका तिवारी के रूप में दिया और बताया कि उसे दानापुर से प्रयागराज जाना था। बाद में उससे निर्धारित जुर्माने के साथ टिकट बनवाया गया और उसे जाने दिया गया। टिकट चेकिंग स्टाफ के सदस्य एसके वर्मा ने बताया कि उन्हें जानकारी नहीं थी कि सामने बैठा कोई यात्री पूरी घटना को रिकॉर्ड कर रहा है। उनके मुताबिक, यात्री की रिकॉर्डिंग सामने आने के बाद घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट हुई।



पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के PRO विश्वनाथ ने बताया कि महिला सेकेंड एसी कोच में बिना टिकट मिली थी। टिकट बनवाने के लिए कहे जाने के बाद वह थर्ड एसी कोच में चली गई। वहां भी चेकिंग स्टाफ ने उससे टिकट बनवाने का अनुरोध किया, लेकिन वह तैयार नहीं हुई। इसके बाद डिविजनल कंट्रोल को घटना की जानकारी दी गई।



PRO के मुताबिक, डीडीयू जंक्शन पर RPF की महिला टीम की मौजूदगी में महिला की जांच की गई और उसके पास टिकट नहीं मिला। बाद में उसने निर्धारित जुर्माना देकर टिकट बनवाया। रेलवे PRO ने चेकिंग स्टाफ की ओर से महिला के साथ बदसलूकी किए जाने के आरोप से इनकार किया। उनका कहना है कि महिला के खिलाफ की गई कार्रवाई रेलवे के नियमों के अनुसार की गई थी।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता