ब्रेकिंग
नई टीम में कट्टर लालूवादियों को.., रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव को दी सलाह, बोलीं- यह काफी पहले होना चाहिए थाबिहार में साइबर क्राइम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 507 आरोपी गिरफ्तार; मुख्य सचिव ने की अहम बैठकबिहार में कहां हुआ गैंगवार? कुख्यात शराब माफिया को दिनदहाड़े मारी गोली, दो गोलियां लगने से हालत गंभीरAEDO परीक्षा धांधली मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार; कई भर्ती परीक्षाओं में सेटिंग के मिले सबूतशिक्षा विभाग का DPO नहीं लुटेरा कहिए ! 4.5 साल की सेवा में सिर्फ 38 लाख सैलरी, पर बना लिया बंगला-गाड़ी-सोना..पत्नी के नाम पर 6.5 बीघा जमीन और भी बहुत कुछ...नई टीम में कट्टर लालूवादियों को.., रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव को दी सलाह, बोलीं- यह काफी पहले होना चाहिए थाबिहार में साइबर क्राइम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 507 आरोपी गिरफ्तार; मुख्य सचिव ने की अहम बैठकबिहार में कहां हुआ गैंगवार? कुख्यात शराब माफिया को दिनदहाड़े मारी गोली, दो गोलियां लगने से हालत गंभीरAEDO परीक्षा धांधली मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार; कई भर्ती परीक्षाओं में सेटिंग के मिले सबूतशिक्षा विभाग का DPO नहीं लुटेरा कहिए ! 4.5 साल की सेवा में सिर्फ 38 लाख सैलरी, पर बना लिया बंगला-गाड़ी-सोना..पत्नी के नाम पर 6.5 बीघा जमीन और भी बहुत कुछ...

Train News: इस रूट पर ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव, यात्रा पर निकलने से पहले पढ़ लें यह जरूरी खबर

Train News: लखनऊ मण्डल के गोंडा-बरूवाचक रेलखंड पर समपार पर सड़क उपरिगामी पुल के निर्माण कार्य को लेकर ब्लाक दिये जाने के कारण कई ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है.

Bihar News
ट्रेनों के परिचालन में बदलाव
© google
Mukesh Srivastava
1 मिनट

Train News: रेल प्रशासन द्वारा परिचालनिक सुगमता हेतु पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मण्डल के गोण्डा-बरूवाचक रेल खण्ड पर स्थित समपार संख्या-257 पर सड़क उपरिगामी पुल के निर्माण कार्य हेतु ब्लाक दिये जाने के कारण गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन, नियंत्रण एवं पुनर्निर्धारण निम्नवत किया जायेगा। 


मार्ग परिवर्तन- 

अमृतसर से 18, 19 एवं 20 जनवरी, 2025 को चलने वाली 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोण्डा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलाई जायेगी।

कटिहार से 18, 19, 20 एवं 21 जनवरी, 2025 को चलने वाली 15707 कटिहार-अमृतसर आम्रपाली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-बढनी-गोण्डा के रास्ते चलाई जायेगी। 

चण्डीगढ़ से 19 जनवरी, 2025 को चलने वाली 15904 चण्डीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोण्डा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलाई जायेगी। 

अमृतसर से 20 जनवरी, 2025 को चलने वाली 15532 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोण्डा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलाई जायेगी। 


पुनर्निर्धारण -

गोण्डा से 22 जनवरी, 2025 को चलने वाली 13510 गोण्डा-आसनसोल एक्सप्रेस गोण्डा से 02 घंटा पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी।