ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

TRAIN NEWS: कब किस ट्रेन में करनी है चोरी, लोको पायलट की ड्रेस में पकड़ाया शातिर

TRAIN NEWS: साजिश से जुड़े कागज को देखकर अधिकारी से जवान तक दंग रह गए। किसी दिन किस ट्रेन में चोरी करनी है।

Bihar news
Bihar news
© File photo
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

TRAIN NEWS : बिहार में कब क्या हो जाए इस बात की जानकारी शायद ही किसी को हो। अब इसी कड़ी में एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। तो आइए जानते हैं क्या है इसकी पूरी खबर ?


बिहार में ट्रेन के अंदर चोरी करने वाले एक ऐसे शातिर चोर को पकड़ा गया है जो चोरी करने से पहले काफी प्लानिंग करता था। वो एक कागज पर यह नोट करता था कि किस दिन किस ट्रेन में चोरी करनी है। इसके बाद वो ट्रेन के अंदर चोरी की वारदात को अंजाम दिया करता था।


जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर जिले में मिथिला एक्सप्रेस में लोको पायलट के वेश में शातिर चोर रंगेहाथ रेल पुलिस के एस्कॉर्ट दस्ते के हत्थे चढ़ गया। वह पूरी प्लानिंग करने के बाद अलग-अलग ट्रेनों में वारदात को अंजाम देता था। 


बताया जा रहा है कि,समस्तीपुर से ढोली के बीच मिथिला एक्सप्रेस के ए 2 बोगी में सवार यात्री प्रिंस कुमार (पकड़ीदयाल, पूर्वी चंपारण) का बैग चोरी कर वह भाग रहा था। इसी दौरान एस्कॉर्ट दस्ते ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ के बाद मुजफ्फरपुर रेल पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करके आरोपी चोर को जेल भेज दिया गया। 


वहीं, तलाशी के दौरान आरोपी चोर श्रवण पासवान (पूसा, समस्तीपुर) के पास से मिले साजिश से जुड़े कागज को देखकर अधिकारी से जवान तक दंग रह गए। किसी दिन किस ट्रेन में चोरी करनी है, इसे उसने कागज पर सूचीबद्ध कर रखा था। तफ्तीश में पता चला कि वह पहले भी चोरी के केस में इलाहाबाद में जेल जा चुका है।


बहरहाल, रेल पुलिस की टीम उसके अतीत की कुंडली खंगालने के साथ ही नेटवर्क के बारे में पता लगा रही है।