ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

पटना के नंदलाल छपरा में चलेगा बुलडोजर, नाले का अतिक्रमण करने वाले सैकड़ों मकान तोड़े जाएंगे

PATNA : पटना में जल जमाव के बाद नींद से जागे प्रशासन ने जल निकासी के लिए बने नालों पर अतिक्रमण को गंभीरता से लिया है। पटना जिला प्रशासन ने पटना बाईपास इलाके के नंदलाल छपरा में नालो

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA : पटना में जल जमाव के बाद नींद से जागे प्रशासन ने जल निकासी के लिए बने नालों पर अतिक्रमण को गंभीरता से लिया है। पटना जिला प्रशासन ने पटना बाईपास इलाके के नंदलाल छपरा में नालों पर अतिक्रमण कर बनाए गए मकानों को तोड़ने का फैसला किया है। नंदलाल छपरा के सैकड़ों मकानों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी है। 


नंदलाल छपरा में 60 फुट नाले से कभी जल निकासी होती थी लेकिन अब इस इलाके का डेवलपमेंट होने के साथ-साथ लोगों ने नाले पर अतिक्रमण कर अपना घर बना लिया। इस अतिक्रमण से जल जमाव की गंभीर समस्या पैदा हुई। पटना जिला प्रशासन की टीम ने नाले का निरीक्षण किया तो यह हकीकत सामने आई। 


जिला प्रशासन ने नंदलाल छपरा के ऐसे 200 से ज्यादा मकानों को चिन्हित किया है जिनका निर्माण नाले का अतिक्रमण कर किया गया है। पिछले दिनों पटना कमिश्नर आनंद किशोर ने भी नंदलाल छपरा का निरीक्षण किया था। स्थानीय लोगों ने कमिश्नर आनंद किशोर से भी नाले के अतिक्रमण को लेकर शिकायत की थी। बाद में पटना के डीएम कुमार रवि ने डीसीएलआर और सीओ से रिपोर्ट तलब की और अब नाले का अतिक्रमण करने वाले मकानों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी है।