ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

BIHAR NEWS : JDU विधायक के बॉडीगार्ड से EOU की पूछताछ, अब लाई-डिटेक्टर टेस्ट कराने की तैयारी

BIHAR NEWS : बिहार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट से पहले विधायकों की खरीद-फरोख्त की आशंका से जुड़े मामले में आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने जांच का दायरा और बढ़ा दिया है।

BIHAR NEWS
BIHAR NEWS
© FILE PHOTO
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BIHAR NEWS : बिहार में साल 2023 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने सहयोगी को बदल दिया था। वह तेजस्वी के साथ अपना नाता तोड़कर वापस मोदी के साथ आ गए। इस दौरान बिहार में कई विधायकों ने भी पाला बदल किया था। जिसके बाद इसको लेकर शिकायत दर्ज करवाई गई और इस मामले की जांच आर्थिक अपराध इकाई की टीम कर रही है। इसी कड़ी में अब इस पुरे मामले में एक ताजा अपडेट सामने आया है। 


जानकारी के अनुसार, बिहार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट से पहले विधायकों की खरीद-फरोख्त की आशंका से जुड़े मामले में आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने जांच का दायरा और बढ़ा दिया है। अब इस मामले में जदयू विधायक डॉ. संजीव के बॉडीगार्ड से पूछताछ की गई। इसके बाद अब यह चर्चा है कि जल्द ही इस मामले में जेडीयू के विधायक से भी पुछ्ताक्ष किया जा सकता है। 


दरअसल, यह मामला तब सामने आया था जब जनवरी-फरवरी 2024 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनडीए के साथ मिलकर फ्लोर टेस्ट पास किया था। उस समय आरोप लगे थे कि कुछ विधायकों को महागठबंधन में शामिल कराने के लिए करोड़ों रुपये और मंत्री पद का लालच दिया गया। इसी सिलसिले में जदयू विधायक डॉ. संजीव ने 11 फरवरी 2024 को पटना के कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी।


इधर, अब तक ईओयू इस मामले में पूर्व विधायक बीमा भारती समेत आठ लोगों से पूछताछ कर चुकी है। सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसी आरोपियों से लाई-डिटेक्टर टेस्ट कराने की तैयारी में है। इस केस में संजय पटेल, प्रमोद कुमार, संदीप कुमार समेत कई अन्य लोगों को भी नोटिस जारी किए जा चुके हैं।