ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

स्वस्थ होकर पटना लौट रहे BJP विधायक नीरज बबलू, चुनाव प्रचार के दौरान आया था हार्ट अटैक

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां जोरशोर के साथ चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं. बिहार में चुनावी गहमागहमी के बीच अचानक बीमार हुए भाजपा विधायक और दिवंगत बॉ

स्वस्थ होकर पटना लौट रहे BJP विधायक नीरज बबलू, चुनाव प्रचार के दौरान आया था हार्ट अटैक
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां जोरशोर के साथ चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं. बिहार में चुनावी गहमागहमी के बीच अचानक बीमार हुए भाजपा विधायक और दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के भाई नीरज बबलू स्वस्थ होकर दिल्ली से बिहार लौट रहे हैं. रविवार को रात में 9 बजे के करीब बीजेपी विधायक नीरज बबलू पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे.


दस दिन पहले छातापुर विधानसभा क्षेत्र के माधोपुर में चुनाव प्रचार के दौरान विधायक नीरज बबलू हार्ट अटैक आ गया था. सीने में दर्द की शिकायत के बाद आनन-फ़ानन में उन्हें पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद वह दिल्ली चले गए. दिल्ली के मेदांता हॉस्पिटल में 10 दिन तक उनकी इलाज चली. फर्स्ट बिहार झारखंड को मिली जानकारी के मुताबिक विधायक नीरज बबलू के सीने में स्टंट लगाए गए हैं. 




बिहार विधानसभा चुनाव में छातापुर विधानसभा से बीजेपी ने अपने विधायक नीरज बबलू को फिर से उम्मीदवार बनाया है. नीरज सिंह इस सीट से 3 बार के विधायक हैं. आपको बता दें कि बीजेपी विधायक नीरज बबलू ने अपने भाई सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में काफी मुखरता से आवाज उठाई थी. उन्होंने कई बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से व्यक्तिगत रूप से इस मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की थी.

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajay Deep Chouhan

FirstBihar संवाददाता