ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Bihar News: सरकारी दफ्तर में लागू होगा नया सिस्टम, मुख्य सचिव ने बताया क्या है सरकार की योजना

Bihar News : बिहार के मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा ने गुरुवार को कहा कि राज्य सरकार द्वारा जल्द ही ई-ऑफिस प्रणाली लागू की जाएगी। इसके लिए सरकारी कर्मियों को ....

Bihar News
Bihar News
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Bihar News : बिहार के सरकारी दफ्तर में घूसखोरी और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए नया सिस्टम लागू होगा। इसके जरिए घूसखोरी और भ्रष्टाचार करने वाले लोगों पर एक्शन लिया जाएगा।  मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने कहा है कि राज्य सरकार जल्द ही ई-आफिस प्रणाली लागू करने जा रही है। ई-आफिस का उद्देश्य सरकारी प्रक्रियाओं में पारदर्शिता, दक्षता और गति सुनिश्चित करना है।


वहीं, इसके तहत सभी कर्मियों का तकनीकी प्रशिक्षण अनिवार्य किया जाएगा ताकि वे नई प्रणाली को समझ सकें और उसका प्रभावी उपयोग कर सकें। मुख्य सचिव गुरुवार को मुख्य सचिवालय स्थिति सभागार में आयोजित बैठक में बोल रहे थे। बैठक में सचिवालय सेवा संवर्ग के कर्मियों की सिविल लिस्ट का विमोचन भी किया गया।


इसके साथ ही बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव बी राजेंदर ने सचिवालय सेवा कर्मियों की सिविल लिस्ट का विमोचन भी किया। मुख्य सचिव ने कहा कि सिविल लिस्ट सरकारी कार्यों के संचालन के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इससे कर्मियों की शैक्षणिक योग्यता, पता, और सेवा से जुड़े अन्य विवरणों की जानकारी मिलती है। जिससे कार्य संबंधी निर्णय लेने में आसानी होती है।


इधर, मुख्य सचिव ने बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली की ओर भी ध्यान आकृष्ट किया। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए बायोमेट्रिक प्रणाली को व्यापक रूप से लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह कदम कार्यस्थल पर अनुशासन बढ़ाने और कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने में सहायक होगा।