ब्रेकिंग
बिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूट

ठंड से सिकुड़ गया बिहार, नहीं हैं राहत के आसार

PATNA : राजधानी पटना समेत पूरा सूबा भीषण शीतलहर की चपेट में है। राज्य के लगभग 9 जिलों में शीतलहर का प्रकोप ऐसा है कि जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बर्फीली हवाओं ने दिन में भी ठिठुर

ठंड से सिकुड़ गया बिहार, नहीं हैं राहत के आसार
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना समेत पूरा सूबा भीषण शीतलहर की चपेट में है। राज्य के लगभग 9 जिलों में शीतलहर का प्रकोप ऐसा है कि जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बर्फीली हवाओं ने दिन में भी ठिठुरन बना रखी है जिसकी वजह से लोग अपना काम नहीं कर पा रहे हैं। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक फिलहाल इस में बहुत बदलाव की उम्मीद नहीं है। हफ्ते भर तक बर्फीली हवाओं का दौर जारी रहेगा और सुबह के वक्त कोहरे का कहर भी देखने को मिलेगा। 


गुरुवार को पटना में अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री नीचे रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान 19.2 और न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पटना के अलावा गया का तापमान भी सामान्य से 5 डिग्री नीचे रहा। गया में गुरुवार को अधिकतम तापमान 19.1, भागलपुर में 19.6 डिग्री, पूर्णिया में 19.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। लगातार दूसरे दिन राज्य में सबसे ठंडा डिहरी रहा जहां न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। 


पटना मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक के संजय कुमार के मुताबिक प्रदेश का मौसम फिलहाल ऐसा ही रहने वाला है लोगों को बर्फीली हवाओं का सामना करना पड़ेगा और ज्यादातर इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा। कोहरे का असर ट्रेन और हवाई यातायात पर भी नजर आ रहा है हालांकि गुरुवार को दोपहर होते-होते धूप निकल आई थी। लेकिन आज एक बार से शुक्रवार की सुबह पटना में घना कोहरा देखने को मिला है।