ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

तेजस्वी ने फिर कसा तंज, कहा..पहले सब कुछ बर्बाद था..संसार को बचाने वाले तो नीतीश जी ही हैं

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उस बयान पर जिसमें उन्होंने कहा था कि पहले कुछ कहां था जी सब कुछ तो हम ही ना किये। इस पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने तंज कसते हुए कहा कि पहले सब कुछ बर्बाद था..संसार को बचाने वाले तो नीतीश कुमार जी ही हैं

BIHAR POLITICS
नीतीश पर हमला
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर एक बार फिर तंज कसते हुए कहा कि नीतीश जी अब निर्णय लेने लायक नहीं रह गये हैं वो पूरी तरह थक चुके हैं और पूरी तरीके से हाईजैक हो चुके हैं। बिहार अब उनसे संभल नहीं रहा है। 


तेजस्वी ने आगे कहा कि बिहार में अपराधिक घटनाएं आए दिन बढ़ती जा रही है। पुलिस ने अपराधियों के सामने घुटने टेक दिये है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज की तुलना जंगलराज से कर रहे हैं। वो कहते फिर रहे हैं कि पहले कुछ कहां था जी सब कुछ तो हम ही ना किये।


नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए तेजस्वी ने कहा कि पहले किसी को पहनने के लिए कपड़ा नहीं था। नीतीश जी ने कपड़ा पहना दिया। पहले किसी का शक्ल अच्छा नहीं था तब नीतीश कुमार ने शक्ल अच्छा बना दिया। पहले सब कुछ बर्बाद था संसार को बचाने वाले नीतीश जी ही है। अब कुछ करने को बचा कहा है? इस तरह की बात आज वो कर रहे हैं। कहते हैं कि सारा उनका ही किया हुआ है। 


जबकि सच्चाई यह है कि जितनी  ट्रेनिंग उन्हें दी जाती है उतना ही मुख्यमंत्री बोल रहे हैं कोई निर्णय लेने लायक वो आज नहीं रह गये है। जो उनके करीबी सिखाते हैं वही बात बोलते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उस बयान पर जिसमें उन्होंने कहा था कि पहले कुछ कहां था जी सब कुछ तो हम ही ना किये। इस पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने तंज कसते हुए कहा कि पहले सब कुछ बर्बाद था..संसार को बचाने वाले तो नीतीश कुमार जी ही हैं

टैग्स