ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बीमार रिश्तेदार को देखने जा रहे मां-बेटे को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा : मौके पर ही हो गई दोनों की मौत

PATNA : बिहार में सड़क हादसे के मामले थमने का नाम नहीं रहा हैं। इसी कड़ी में एक ताजा मामला राजधानी पटना से आ रहा है। जहां मां-बेटे पर रफ्तार का कहर टूट गया। बेऊर थानाक्षेत्र के तेजप्

बीमार रिश्तेदार को देखने जा रहे मां-बेटे को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा : मौके पर ही हो गई दोनों की मौत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में सड़क हादसे के मामले थमने का नाम नहीं रहा हैं। इसी कड़ी में एक ताजा मामला राजधानी पटना से आ रहा है। जहां मां-बेटे पर रफ्तार का कहर टूट गया। बेऊर थानाक्षेत्र के तेजप्रताप नगर के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार मां-बेटे को कुचल दिया। दुर्घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। 


दोनों मृतकों की पहचान दीदारगंज निवासी राकेश कुमार (26) और उसकी मां मन्ना देवी (60) के रूप में हुई है। दोनों अपने बीमार रिश्तेदार से मिलने खगौल जा रहे थे। घटना रविवार की है। लोगों ने विरोध में सड़क पर जमकर बवाल किया। परिवार के मुखिया बिहार पुलिस के रिटायर कर्मी हैं। घटना के बाद चालक ट्रक सहित फरार होने में सफल हो गया। पुलिस ड्राइवर की पहचान करने में जुटी हुई है। 


वहीं, दुर्घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने मुख्यमार्ग को जाम कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची बेऊर पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और लोगों को समझा-बुझाकर जाम को हटा दिया। बताया जाता है कि हरिलाल राम परिवार के साथ दीदारगंज में रहते हैं। वह बिहार पुलिस से सेवानिवृत हैं। रविवार को उनका बेटा राकेश कुमार अपनी मां मन्ना देवी के साथ अपनी मामी के घर खगौल जा रहे थे। सुबह करीब छह बजे जैसे ही वे तेजप्रताप नगर के समीप पहुंचे, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से मां-बेटे सड़क पर गिर गए। जिसके बाद तेज रफ्तार होने के कारण चालक ने ट्रक दोनों पर चढ़ा दिया। हादसे में मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई।


उधर दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। बाद में राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। माना जा रहा है कि ट्रक की तेज गति और ओवरटेक करने के कारण यह दुर्घटना हुई है। पुलिस ट्रक की पहचान करने के लिए घटनास्थल के समीप लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है। पहचान होते ही चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 


इस घटना को लेकर बेउर थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने एम्स में उनका पोस्टमार्टम कराकर दोनों शवों को उनके परिजनों के हवाले कर दिया है। राकेश और मन्ना देवी की मौत की खबर मिलते ही उनके घर पर मातम पसर गया। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक साथ दो लोगों की मौत से पूरा माहौल गमगीन हो गया है।