ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

पटना : शादीशुदा टीचर ने अपनी स्टूडेंट से की लव मैरिज, बिहार पुलिस में करती है नौकरी , बोली - भले नौकरी जाये, इन्हीं के साथ रहूंगी

PATNA : टीचर और स्टूडेंट की एक ऐसी लव स्टोरी सामने आई है. जिसे जानने के बाद आज हर कोई हैरान है. प्रेम लीला में खोये शादीशुदा शिक्षक ने अपनी ही स्टूडेंट से शादी रचा ली. प्रेमिक

FirstBihar
First Bihar
4 मिनट

PATNA : टीचर और स्टूडेंट की एक ऐसी लव स्टोरी सामने आई है. जिसे जानने के बाद आज हर कोई हैरान है. प्रेम लीला में खोये शादीशुदा शिक्षक ने अपनी ही स्टूडेंट से शादी रचा ली. प्रेमिका बिहार पुलिस में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत है. प्रेमिका का कहना है कि 'पुलिस की नौकरी जाये तो जाये लेकिन वह अपने पति के साथ ही रहेगी.' पटना महिला आयोग में शिकायत के बाद मामला सबके सामने आया. 


महिला आयोग ने दिया सुलह करने का समय
दरअसल घटना सीतामढ़ी जिले की है. महिला आयोग पहुंची पिंकी कुमारी ने अपने पति सुरेश कुमार पर दूसरी महिला नीलू भारती से अवैध संबंध होने का आरोप लगाया है. उसने न्याय की गुहार लगाई है. दोनों पत्नियों पिंकी और नीलू ने सुरेश कुमार पर अपना दावा पेश किया है. आयोग ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद सुलह के लिए 2 महीने का समय दिया है. पति सुरेश कुमार ने आयोग में सुनवाई के दौरान दोनों पत्नियों को साथ रखने पर हामी भरी है. 


पति को किसी के साथ नहीं बांटना चाहती पहली पत्नी
सुरेश की पहली पत्नी का कहना है कि दूसरी पत्नी के फेर में पड़कर उसका पति मारपीट करता है. उसने बताया कि उन दोनों की शादी 15 साल पहले हुई थी. उसके दो बच्चे भी हैं. पिंकी कुमारी ने सुरेश कुमार पर दावा करते हुए कहा है कि वह अपने पति को किसी के साथ बांटना नहीं चाहती है.



'पुलिस की नौकरी जाये तो जाये लेकिन इन्हीं के साथ रहूंगी'
इधर, सुरेश कुमार की दूसरी पत्नी नीलू भारती ने भी आयोग में अपनी बात रखी. नीलू ने बताया कि 5 साल पहले सुरेश ने उसे ट्यूशन पढ़ाना शुरू किया था. इस दौरान नीलू को सुरेश से प्रेम हो गया. दोनों ने 2014 में सहरसा के एक मंदिर में लव मैरिज कर ली. इसके बाद 2015 में नीलू को बिहार पुलिस में नौकरी मिल गई. अभी वह हाजीपुर में कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात है. नीलू ने कहा कि उसे सुरेश और पिंकी की शादी के बारे में पहले से जानकारी थी, फिर भी उसने शादी की. वह किसी भी सूरत में सुरेश को नहीं छोड़ना चाहती है. उसका कहना है कि 'पुलिस की नौकरी जाये तो जाये लेकिन वह सुरेश को नहीं छोड़ेगी.' 



सुरेश को चाहिए दोनों पत्नी
इस मामले में रोचक मोड़ तो तब आया. जब ट्यूशन टीचर सुरेश दोनों पत्नियों को एक साथ रखने की बात कही. सुरेश ने बताया कि पैसों की तंगी के कारण वह ट्यूशन पढ़ाता है. नीलू के सरकारी नौकरी लग जाने के बाद पैसों की तंगी दूर हो गई, जिसकी वजह से उसने शादी की. दोनों पत्नियों के बीच विवाद को लेकर जब सुरेश से सवाल किया गया तो उसने कहा कि अगर दोनों महिलाएं मान जाए, तो वह पिंकी और नीलू को एक साथ रखने को तैयार है.

पटना : शादीशुदा टीचर ने अपनी स्टूडेंट से की लव मैरिज, बिहार पुलिस में करती है नौकरी , बोली - भले नौकरी जाये, इन्हीं के साथ रहूंगी