ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

टाटा-पटना के बीच इस दिन से दौड़ सकती है वंदे भारत एक्सप्रेस, 6.30 घंटे में सफर होगा पूरा

PATNA : टाटानगर स्टेशन के 15 अगस्त को पटना के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरूआत करने की तैयारी चल रही है। यह ट्रेन टाटा से पटना की दूरी मात्र 6.30 घंटे में ही तय करेगी। वर्तम

टाटा-पटना के बीच इस दिन से दौड़ सकती है वंदे भारत एक्सप्रेस,  6.30 घंटे में सफर होगा पूरा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : टाटानगर स्टेशन के 15 अगस्त को पटना के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरूआत करने की तैयारी चल रही है। यह ट्रेन टाटा से पटना की दूरी मात्र 6.30 घंटे में ही तय करेगी। वर्तमान की बात करें तो 11 घंटे तक का समय लगता है। कर्मचारियों की ट्रेनिंग भी पूरी हो गयी है।अपरिहार्य कारणों से शनिवार को ट्रायल रन शुरू नहीं हो सका है। अब रविवार या सोमवार से ट्रायल रन शुरू हो सकता है। 


दरअसल, जमशेदपुर-टाटानगर से पटना के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 15 अगस्त से चलाने की तैयारी है। इसके लिए शनिवार को ट्रायल रन होना था, लेकिन कुछ कारणों से नहीं हो पाया। अब रविवार या सोमवार को ट्रायल रन हो सकता है। वाशिंग लाइन नंबर एक में ट्रैक्शन तार लगाने का काम पूरा कर लिया गया है। यात्री 6.30 घंटे में सफर पूरा कर सकेंगे। हालांकि अब तक रेलवे की ओर से कोई अधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गयी है। 


वहीं, टाटा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस का रैक पहले से ही चक्रधरपुर आ गया था। अब रैक को टाटानगर रेलवे स्टेशन पर लाया जायेगा, जिसके बाद इसका ट्रायल रन किया जायेगा। इस दौरान यह देखा जायेगा कि रेलवे लाइन ठीक है या नहीं और गति को बरकरार रखा जा सकेगा या नहीं। रेलवे की सुरक्षा और यात्रियों की सुविधाओं की भी जांच की जायेगी। 


सुरक्षा के सारे मानकों पर खरा उतरने के बाद ही इसका परिचालन शुरू किया जायेगा। इस बीच कर्मचारियों की ट्रेनिंग भी पूरी हो गयी है। पहले हटिया में कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी गयी। वहां से ट्रेनिंग लेकर आने के बाद मास्टर ट्रेनरों के माध्यम से यहां ट्रेनिंग दी गयी है। जानकारी के मुताबिक, टाटा से पटना के बीच वंदे भारत ट्रेन का सफर करीब 6:30 घंटे का होगा, जो अभी 10 से 11 घंटे का है।