ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

सुशील मोदी ने तेजस्वी को राज्यसभा जाने का दिया न्योता, तंज कसते हुए बोले- नेता प्रतिपक्ष को दिल्ली बहुत पसंद है

PATNA : बिहार में किसानों के भारत बंद को भारतीय जनता पार्टी ने 'विपक्ष का फ्लॉप शो' बताया है. बीजेपी ने आरोप लगाया कि भारत बंद के नाम पर विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं

सुशील मोदी ने तेजस्वी को राज्यसभा जाने का दिया न्योता, तंज कसते हुए बोले- नेता प्रतिपक्ष को दिल्ली बहुत पसंद है
First Bihar
3 मिनट

PATNA :  बिहार में किसानों के भारत बंद को भारतीय जनता पार्टी ने 'विपक्ष का फ्लॉप शो' बताया है. बीजेपी ने आरोप लगाया कि भारत बंद के नाम पर विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर गुंडागर्दी की जिससे आम आदमी को काफी परेशानी झेलनी पड़ी. वहीं बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने तेजस्वी पर तंज कसते हुए कहा कि "उनको दिल्ली बहुत पसंद है, इसलिए वे मेरे साथ राजयसभा चलें."


अभिनंदन समारोह में बोलते हुए सूबे के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने कहा कि "बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बिहार बंद का आह्वान कर खुद दिल्ली निकल गए. राहुल गांधी को भी विदेश बहुत पसंद हैं. बिहार चुनाव के दौरान वह शिमला चले गए थे." उन्होंने कहा कि "अगर तेजस्वी को दिल्ली घूमना इतना ही पसंद है तो उन्हें मेरे साथ राज्यसभा चलना चाहिए. मैं भी राज्यसभा चला गया."


आपको बता दें कि मंगलवार को भारत बंद के दौरान तेजस्वी यादव कहीं नजर नहीं आएं. हालांकि कृषि बिल के विरोध में भारत बंद पर राजद ने तेजस्वी यादव के फोटो के साथ बिहार सरकार को निशाने पर लिया. तेजस्वी खुद इसके समर्थन में सड़क पर नहीं उतरे लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी पार्टी काफी एक्टिव दिखी.


उधर स्वास्थ्य व पथ निर्माण मंत्री मंगल पांडेय ने कृषि कानून के खिलाफ भारत बंद को विपक्ष का फ्लॉप शो करार दिया. बंद के नाम पर गुंडागर्दी करने का आरोप लगते हुए उन्होंने कहा कि भारत बंद के दौरान आम आदमी को काफी परेशानी झेलनी पड़ी. दुकानों को जबरदस्ती बंद कराने का प्रयास किया गया. फुटपाथ पर सामान बेचकर कर गुजर-बसर करनेवाले गरीबों के सामान फेंक दिए गए. ऑटो चालकों के साथ मारपीट कर धमकाया गया.


भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने भारत बंद को विपक्षी दलों  का 'फ्लॉप शो' करार देते हुए कहा कि बिहार के किसानों और आम जनता ने बंद को पूरी तरह खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि सूबे की जनता अब विपक्ष के बहकावे में आने वाली नहीं है. विपक्षी पार्टियों ने किसानों की आड़ में सरकार के खिलाफ हंगामा कर अपना हित साधने की कोशिश की लेकिन इसमें सफलता नहीं मिली. आम जनों के साथ-साथ किसानों ने भी बन्द को  पूरी तरह विफल कर दिया. किसान अपने खेतों में काम करते रहे और वाहनों का परिचालन सामान्य रहा.