ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

सुशांत सिंह राजपूत को Padma Shri देने की मांग, CBI जांच नहीं कराने पर होगा बिहार बंद

PATNA : बिहार के लाल सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) दुनिया को अलविदा कह चुके हैं. सुशांत को न्याय दिलाने के लिए कई साम

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार के लाल सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) दुनिया को अलविदा कह चुके हैं. सुशांत को न्याय दिलाने के लिए कई सामाजिक संगठन लगातार अपनी आवाज़ बुलंद कर रहे हैं. बिहार सहित कई राज्यों के लोगों में आक्रोश है. बिहार में 'जस्टिस फॉर सुशांत सिंह' अभियान की शुरुआत करते हुए युवाओं ने उन्हें पद्म श्री (Padma Shri ) देने की मांग की है.


सवर्ण सेना के अध्यक्ष भागवत शर्मा ने सुशांत केस की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है. उन्होंने कहा कि बॉलीवुड (Bollywood) माफियाओं ने सुशांत सिंह राजपूत का मर्डर कराया है. बॉलीवुड के माफिया पिछले काफी समय से उनके पीछे पड़े हुए थे. सुशांत सिंह राजपूत की लोकप्रियता और सफलता से वे लोग जलते थे. बॉलीवुड में जिन्होंने नेपोटिज्म के बल पर फिल्म हासिल किया है, जो खानदानी कलाकार हैं उनको यह डर लग रहा था इंडस्ट्री में उनकी वैल्यू खत्म हो जाएगी.


सुशांत सिंह राजपूत को Padma Shri देने की मांग, CBI जांच नहीं कराने पर होगा बिहार बंद


'जस्टिस फॉर सुशांत सिंह' (Justice For Sushant) अभियान को लेकर राजधानी पटना में पोस्टर लगाए गए हैं. सुशांत को न्याय दिलाने की मांग हो रही है. सवर्ण सेना की ओर से 4 मांगे रखी गई हैं. सुशांत सिंह की आत्महत्या की CBI जांच कराने की मांग की जा रही है. बिहार के राजगीर में बन रही फिल्म सिटी को उनके नाम पर रखने की बात हो रही है. सबसे बड़ी बात ये है कि सवर्ण सेना ने सुशांत को पद्म श्री (Padma Shri ) देने की मांग की है. कला, साहित्य, विज्ञान, खेल, समाज सेवा और सार्वजनिक जीवन आदि में विशिष्ट योगदान देने वाले लोगों को इस पुरुस्कार से अलंकृत किया जाता है, जिसे सुशांत को भी देने की मांग की जा रही है.


सुशांत सिंह राजपूत को Padma Shri देने की मांग, CBI जांच नहीं कराने पर होगा बिहार बंद


सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म को ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज करने को लेकर भी लोगों में नाराजगी देखी जा रही है. सवर्ण सेना ने इसपर भी आपत्ति जताई है. अध्यक्ष भागवत शर्मा ने कहा कि सुशांत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा को बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाये. इतना ही नहीं उन्होंने सरकार से ये भी मांग की कि टैक्स फ्री करते हुए देश के सभी सिनेमाघरों में रिलीज किया जाये.