ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

सुशासन की सरकार पर सवाल : पटना में दनादन 50 राउंड फायरिंग, 1 बच्चा घायल

PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, गोलीबारी और छिनतई की खबरें निकलकर सामने नहीं आती हो।

सुशासन की सरकार पर सवाल :  पटना में दनादन 50 राउंड फायरिंग, 1 बच्चा घायल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, गोलीबारी और छिनतई की खबरें निकलकर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से सटे इलाके खुसरूपुर से निकलकर सामने आ रही है जहां दो गुटों में जमकर गोलीबारी हुई है और इस गोलीबारी में एक युवक बुरी तरह घायल हो गया है।


मिली जानकारी के अनुसार, पटना के खुसरूपुर थाना क्षेत्र के हरदास बिगहा गांव में दो गुटों में जमकर गोलीबारी हुई है। इसमें गोली लगने से राजू यादव का बेटा शुभम कुमार(10) जख्मी हो गया। गोली शुभम के हांथ में लगी है। उसे पटना रेफर किया गया है। इस घटना के बाद इलाके में अफरा - तफरी का माहौल बना हुआ है। 


बताया जा रहा है कि, गांव के युवकों के दो गुटों के बीच बर्चस्व को लेकर पिछले चार दिनों से तनाव की स्थिती बनी हुई थी। सोमवार की रात दोनों गुट भिड़ गए। ग्रामीणों के अनुसार करीब पचास राउंड गोली की आवाज सुनी गई। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष शशि शेखर सिंह दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच स्थिति को नियंत्रित किया।