ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

छठ के दिन सरकार ने लोगों को दिया झटका, सुधा दूध और उसके उत्पादों की कीमतें बढ़ीं

PATNA : लोक आस्था के महापर्व छठ मना रहे लोगों को सरकार ने झटका दिया है। छठ पर्व के मौके पर लोगों को महंगाई की नई मार पड़ी है। कॉम्फेड के सुधा दूध और उसके दुग्ध उत्पादों की कीमतों में इजाफा कर दिया

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : लोक आस्था के महापर्व छठ मना रहे लोगों को सरकार ने झटका दिया है। छठ पर्व के मौके पर लोगों को महंगाई की नई मार पड़ी है। कॉम्फेड के सुधा दूध और उसके दुग्ध उत्पादों की कीमतों में इजाफा कर दिया गया है। बढ़ी हुई कीमतें कल यानी शनिवार से ही प्रभावी होंगी।

सुधा दूध की कीमतों में कल से ही इजाफा प्रभावी होगा। औसतन दो रुपए प्रति लीटर की दर से सभी दूर की कीमतें बढ़ाई गई हैं। अब सुधा का फुल क्रीम दूध ₹50 प्रति लीटर और हाफ लीटर की कीमत ₹25 होगी। स्टैंडर्ड मिल की कीमत ₹43 प्रति लीटर जबकि आधे लीटर की कीमत ₹22 होगी, कॉउ मिल्क ₹41 प्रति लीटर आधे लीटर की कीमत ₹21 होगी, टोंड मिल्क ₹40 प्रति लीटर आधे लीटर की कीमत ₹20 होगी, डबल टोंड मिल्क ₹35 लीटर आधे लीटर की कीमत ₹18 होगी जबकि स्पेशल ₹38 लीटर और आधे लीटर की कीमत ₹19 होगी।

सुधा ने इसके अलावा अपने सभी दूध उत्पादों की कीमतों में भी वृद्धि की है। घी, मक्खन, पनीर, मिल्क केक, गुलाब जामुन, बालूशाही की कीमतों में भी इजाफा किया गया है जबकि दही, छाछ, लस्सी की कीमत नहीं बढ़ाई गई है। कॉम्फेड के मुताबिक सुधा दूध की कीमतों में वृद्धि का सीधा लाभ दुग्ध उत्पादकों को होगा। उन्हें अब प्रति लीटर 1.26 की दर से फायदा होगा।